नवाज देवबंदी की अमर उजाला से खास बातचीत, आतंकवाद को लेकर कही ये बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के पुलवामा में जवानों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाक के बीच चल रहे तनातनी के माहौल को लेकर विख्यात शायर डॉ. नवाज देवबंदी का कहना है कि दहशतगर्दी एक नासूर है इसका खत्म होना बेहद जरूरी है। आतंकवाद किसी भी मजहब में हो या फिर किसी भी मजहब की तरफ से हो वो जायज नहीं है।
बुधवार को अमर उजाला से बात करते हुए प्रसिद्ध शायर डॉ. नवाज देवबंदी ने अपने अंदाज में दहशतगर्दी की पुरजोर तरीके से मुखालफत की। देवबंदी ने कहा कि आतंकवाद नासूर बन चुका है जिसका खात्मा बेहद जरूरी है। आतंकवाद के नाम पर मजलूम लोगों के साथ जो जुल्म हो रहा वो किसी भी मजहब या किसी भी मुल्क में जायज करार नहीं दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि हमारे मुल्क के मुहाफिजों (सेना के जवानों) के साथ जुल्म हुआ है जिसका जवाब दिया जाना बेहद जरूरी है। अच्छी बात यह है कि इस जुल्म के खिलाफ तमाम मजाहिब (धर्मों) के लोग बिना किसी भेदभाव के हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई एक आवाज होकर इसकी निंदा कर रहे हैं और आतंकवाद के विरुद्ध आवाज बुलंद कर रहे हैं, जो मुल्क के लिए अच्छे संकेत हैं।
डॉ. नवाज देवबंदी ने कहा कि आतंकवाद किसी भी मजहब में हो या किसी भी मजहब की तरफ से हो उसे किसी भी सूरत में जायज करार नहीं दिया जा सकता। आतंकवाद के नाम पर बेकसूर लोगों के कत्लेआम किए जाने पर देवबंदी ने कहा कि इंसानों का खून सबसे कीमती है। दुनिया के हर मुल्क में इंसानी जानों की हिफाजत के लिए कानून बनाए गए हैं। जिनका इस्तेमाल दहशतगर्दों के लिए किया जाता है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/