फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur, Deobandi ulama says, Halala after three divorce and only then will marriage

तीन तलाक के बाद पहले शौहर से निकाह करने के लिए हलाला जरूरी: देवबंदी उलमा

Tue, 15 Jan 2019 08:28 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 15 Jan 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur, Deobandi ulama says, Halala after three divorce and only then will marriage
देवबंद

तलाकशुदा महिला का गैर मुस्लिम से शादी करने और फिर से पहले शौहर से निकाह करने के बारे में मुफ्तियों का साफ कहना है कि गैर मुस्लिम से निकाह नहीं हो सकता। यदि पहले पति ने तीन तलाक दिया है तो महिला को दूसरे मर्द से निकाह (हलाला) करना होगा। अगर एक या दो तलाक दिया है तो कुछ समय गुजारने के बाद वह पहले शौहर से निकाह कर सकती है। 

विज्ञापन


मंगलवार को मुंबई निवासी मनव्वर अंसारी देवबंद पहुंचा जहां उसने कई मुफ्तियों से मुलाकात की। इस दौरान उसने मुफ्तियों को बताया कि एक तलाकशुदा मुस्लिम महिला ने हिंदू लड़के से शादी की थी। करीब एक साल बाद वह उससे अलग हो गई। महिला का कहना है कि उसने धर्म परिवर्तन नहीं किया था। अब वो दोबारा पहले पति से निकाह करना चाहती है। क्या वो ऐसा कर सकती है?।

विज्ञापन

इस मामले में मुफ्तियों ने उसे लिखित में सवाल पूछने की सलाह दी है। हालांकि इस मामले में फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी का कहना है कि मुस्लिम महिला ने हिंदू युवक से जो शादी की है वो शादी हुई ही नहीं है। बल्कि जितने दिन वो उसके साथ रही उससे वो बड़े गुनाह में शामिल हुई है। 

उन्होंने कहा कि गैर मुस्लिम से निकाह नहीं हो सकता अगर वो इमान पर कायम है तो इसके लिए अल्लाह से तौबा करे। जहां तक पहले शौहर से निकाह करने का मसला है तो अगर पहले शौहर ने उसे तीन तलाक दिया है तो उसे दूसरे मर्द से निकाह (हलाला) करना होगा, लेकिन इसमें किसी भी तरह की मंसूबेबंदी यानि छोड़ने आदि की कोई शर्त नहीं होगी। ऐसा होगा तो यह लानत वाला अमल होगा, लेकिन एक या दो तलाक दिया है तो कुछ महीने गुजारने के बाद वह पहले शौहर से निकाह कर सकती है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed