साक्षी महाराज के बयान पर आगबबूला हुए देवबंदी उलमा, कही ये बड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर दिए गए विवादित बयान पर देवबंदी उलमा आगबबूला हो गए हैं। उलमा का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार को इसका संज्ञान लेकर साक्षी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने साक्षी महाराज को पार्टी से बाहर निकाले जाने की मांग भी की है।
मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी का कहना है कि बीजेपी सांसद साक्षी महाराज हमेशा देश के माहौल को खराब करने वाले और खुलेआम संविधान की धज्जियां उड़ाए जाने वाले बयान देते हैं। वो जहरीले बयान देकर देश के माहौल को खराब करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह चुके हैं कि बाबरी मस्जिद रामजन्मभूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करेंगे कोई अध्यादेश नहीं लाएंगे तो साक्षी महाराज इस तरह की बयानबाजी कर देश के माहौल को खराब क्यों करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि जब देशवासी यह कह चुके हैं कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है और जो फैसला कोर्ट देगी वो सभी को मंजूर होगा, फिर साक्षी महाराज हिंदू मुस्लिमों को बांटने की राजनीति क्यों कर रहे हैं। साक्षी जैसे लोग सत्ता हासिल करने के लिए लोगों की लाशों के ऊपर से गुजरने में भी गुरेज नहीं करेंगे।
मुफ्ती असद कासमी ने पीएम मोदी से ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर निकाले जाने तथा सुप्रीम कोर्ट से साक्षी महाराज के बयान का संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की है। बता दें कि साक्षी महाराज ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने को लेकर बयान दिया है कि मंदिर निर्माण के लिए सरकार अध्यादेश लाए नहीं तो प्रयागराज से साधु संत सीधे अयोध्या के लिए कूच करें।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/