फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: Darul Uloom Deoband is angry with tablighi jamaat ameer's maulana saad kandhalvi

तब्लीगी जमात के मौलाना से दारुल उलूम खफा, सभी गतिविधियों पर लगाई पाबंदी

Thu, 17 Jan 2019 10:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 17 Jan 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur: Darul Uloom Deoband is angry with tablighi jamaat ameer's maulana saad kandhalvi
देवबंद

दिल्ली में स्थित हजरत निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के अमीर मौलाना साद कांधलवी को लेकर दारुल उलूम की नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने बयान जारी कर संस्था के भीतर तब्लीगी जमात की किसी भी प्रकार की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इतना ही नहीं मोहतमिम ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि दोनों जमातों से दारुल उलूम के जिम्मेदारों का कोई ताल्लुक नहीं है। अगर कोई छात्र जमात की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन

 
तब्लीगी जमात के अमीर मौलाना साद कांधलवी पर आरोप है कि वह बड़े बड़े इज्तमा में शामिल होकर दीन इस्लाम की गलत व्याख्या कर कौम को भटकाने का काम कर रहे हैं। लगातार शिकायतें मिलने के बाद दारुल उलूम ने मौलाना साद को कई बार अपनी हरकतों से बाज आने को कहा, लेकिन उसके बावजूद मौलाना साद गलत बयानबाजी कर रहे हैं। गलत बयानबाजी को लेकर दारुल उलूम लगातार मौलाना साद से बेहद नाराज चल रहा है। नाराजगी किस हद तक है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गुरुवार को संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने बयान जारी कर कहा कि तब्लीगी जमात के आपसी विवाद से दारुल उलूम को बचाने के लिए संस्था के जिम्मेदारों ने पहले से यह तय किया हुआ है कि दारुल उलूम का हर जिम्मेदार और हर छात्र का दोनों जमातों से कोई ताल्लुक नहीं है। पूर्व में तब्लीगी जमात की संस्था के भीतर सभी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छात्रों को चाहिए कि वह दारुल उलूम के भीतर या बाहर जमात की गतिविधियों में शामिल होने से परहेज करें। चेतावनी दी कि अगर कोई छात्र आदेश की अनदेखी कर तब्लीगी जमात की गतिविधियों में शामिल पाया जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इतना ही नहीं मौलाना बनारसी ने संस्था के कर्मचारियों और छात्रों से यह भी कहा कि वह तब्लीगी जमात की कोई गतिविधि संस्था के भीतर न हो इस पर पैनी नजर रखें और ऐसे कोई गतिविधि देखी जाती है तो उसकी जानकारी तुरंत जिम्मेदारों को दें।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed