फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: college student accused the teacher of molestation girls Fierce ruckus

सहारनपुर: कॉलेज की छात्राओं ने शिक्षक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, जमकर हंगामा, दो हिरासत में

Thu, 20 Sep 2018 11:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 20 Sep 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur: college student accused the teacher of molestation girls Fierce ruckus
कॉलेज पर जमा छात्र व मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यूपी के सहारनपुर में एक कॉलेज में बीएमस डिपार्टमेंट की छात्राओं ने एक शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इसे लेकर सैंकड़ों छात्र व छात्राएं शिक्षक के विरोध में हंगामा करते हुए सड़क पर उतर आए और जमकर नारेबाजी व हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। छात्र-छात्राओं को हंगामा जारी है।  जानें पूरा मामला:-

विज्ञापन

 

मामला सहारनपुर का है जहां सुंदरपुर स्थित एक कॉलेज में बीएएमस डिपार्टमेंट की छात्राओं ने एक शिक्षक पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। छात्राओं को आरोप है कि शिक्षक रात के समय शराब के नशे में धुत होकर डिपार्टमेंट की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करता है। इसके विरोध में आज सुबह कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शिक्षक के विरोध में हंगामा किया और जमकर नारेबाजी की। विद्यार्थियों की मांग है कि शिक्षक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

गुस्साए छात्र व छात्राओं ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया और दून हाईवे जाम करने का भी प्रयास किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि पुलिस ने गंभीर आरोपों के चलते कॉलेज के चेयरमैन प्रवीण चौधरी और उनके पिता इंदर सिंह सागवान को हिरासत में ले लिया है। हंगामा जारी है। पुलिस छात्रों व छात्राओं को समझाने में लगी है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed