फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur, Class 7th student died due to current

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कक्षा 7 के छात्र की मौत, ग्रामीणों ने किया जबरदस्त हंगामा

Sun, 23 Dec 2018 08:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 23 Dec 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur, Class 7th student died due to current
घटना के बाद ग्रामीणों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में सैनपुर गांव के जंगल में शौच करने गए सातवीं कक्षा के छात्र की हाईटेंशन तारों की चपेट में आकर करंट लगने से मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ और एसडीएम ने लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिलाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, मृतक पक्ष ने पुलिस को दी तहरीर में विद्युत निगम के एक्सईएन, एसडीओ, जेई, लाइनमैन समेत पांच लोगों को आरोपी बनाते हुए कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


सैनपुर गांव के जंगल में हाईटेंशन लाइन पर कार्य किया जा रहा है। रविवार सुबह करीब 11 बजे पवन का पुत्र गौरव (15) शौच करने के लिए खेतों में गया था। लेकिन उसे यह पता नहीं था कि तारों में है। बताया गया कि जैसे ही गौरव हाईटेंशन लाइन के पास से गुजरा तो वह करंट की चपेट में आ गया। गौरव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही बदहवाश परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन

वहीं, सूचना मिलते ही एसडीएम ऋतु पूनिया, सीओ सिद्धार्थ सिंह और कोतवाल अभिषेक सिरोही भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा हंगामा कर रहे लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिलाया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, कमलेश, धन्नो, रामप्यारी, मुन्नी, रमेशो, जसमती, नीतू, संदीप, राजकरण, सोनू, सोराज प्रधान और रतनलाल आदि ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

सीएम राहत कोष से मृतक पक्ष को दिलाएंगे पांच लाख
प्रथम दृष्टया विद्युत निगम की लापरवाही सामने आ रही है, क्योंकि लाइन बनने का कार्य पूरा होने से पहले ही उसमें करंट छोड़ दिया गया। जिसकी चपेट में आकर गौरव की मौत हो गई। मृतक पक्ष को पांच लाख रुपये की सहायता विद्युत निगम और पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से दिलाई जाएगी। -ऋतु पूनिया, एसडीएम देवबंद

एई रेवन्यू व एसडीओ नागल को सौंपी जांच, जेई के निलंबन की संस्तुति
मृतक पक्ष को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक दे दिया गया है। मामले की जांच एई रेवन्यू मो. रजा और एसडीओ नागल राजकुमार को सौंपी गई है। साथ ही विभागीय लापरवाही मानते हुए जेई राहुल बंसल के निलंबन की संस्तुति अधीक्षण अभियंता (एससी) से की गई है। अनिल कुमार गर्ग, अधिशासी अभियंता, देवबंद

एक्सईएन, एसडीओ, जेई व लाइनमैन समेत पांच के खिलाफ तहरीर दी
मृतक के पिता पवन कुमार ने बताया कि गांव के पास विद्युत निगम नई हाईटेंशन लाइन बना रहा है, जो सीधे गांव में आ रही है। पास में ही देवबंद के एक व्यक्ति ने जमीन को ठेके पर लेकर गेहूं की फसल बो रखी है। सुबह उसका पुत्र गौरव शौच करने के लिए जंगल में गया था। लेकिन हाईटेंशन लाइन नीचे लटकी हुई थी। जिसके चलते गौरव उसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पवन ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक्सईएन अनिल कुमार गर्ग, एसडीओ अमित कुमार त्यागी, जेई राहुल बंसल, लाइनमैन सतोरा समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिल गई है, मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed