{"_id":"64d4aeada716482f72014be9","slug":"saharanpur-bike-rider-bhakiyu-worker-died-in-a-road-accident-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: सड़क हादसे में बाइक सवार भाकियू कार्यकर्ता की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: सड़क हादसे में बाइक सवार भाकियू कार्यकर्ता की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 10 Aug 2023 03:03 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 10 Aug 2023 03:03 PM IST
सार
सहारनपुर जनपद में बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक भाकियू कार्यकर्ता की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर जनपद के चिलकाना थानाक्षेत्र में सड़क के किनारे खड़े रेहडे से टकराकर दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। एक बाइक सवार की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव सीकरी खुर्द निवासी मोहम्मद आलम (35) अपने साथी मुनफैत के साथ बाइक पर सवार होकर बुधवार की देर सांय सरसावा से चिलकाना की तरफ आ रहे थे। गांव चलाकपुर के निकट स्थित एक नर्सरी के पास पेड़ पौधों से भरा ट्रेक्टर का रेहडा खड़ा हुआ था। सामने से आ रही किसी वाहन की तेज लाइट के कारण बाइक सवारों को रेहडा दिखाई नहीं दिया तथा बाइक रेहडे से टकरा गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ में दिनदहाड़े वारदात: घर के बेडरूम में घुसकर दंपती पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, व्यापारी की मौत
विज्ञापन
रेहडे से टकराकर दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मो. आलम को सहारनपुर के किसी प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर जाने की सलाह दी, रास्ते में ही आलम की मौत हो गई। आलम की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।
गुरुवार की सुबह गमगीन माहौल में आलम को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। आलम के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। बडा लडका आठ वर्ष का है, जबकि दो छोटी लडकियां हैं । थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि इस बाबत कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। आलम जल शक्ति मिशन में कार्य करता था तथा भाकियू का सक्रिय कार्यकर्ता था।