{"_id":"64329a20c491381a650fbe94","slug":"saharanpur-anti-social-elements-vandalized-the-idol-of-saint-siromani-ravidas-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: संत सिरोमणि रविदास की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने किया खंडित, तनावपूर्ण शांति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: संत सिरोमणि रविदास की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने किया खंडित, तनावपूर्ण शांति
Sun, 09 Apr 2023 04:27 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 09 Apr 2023 04:27 PM IST
सार
गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव मे संत सिरोमणि रविदास की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने खंडित किया। इससे लोगों में रोष फैल गया। पुलिस ने हरिद्वार से मूर्ति लाकर स्थापित करने का आश्वाशन दिया। वहीं गांव में तनावपूर्ण शांति है।
विज्ञापन
संत रविदास प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव मे संत सिरोमणि रविदास की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने खंडित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खंडित मूर्ति को कपड़े से ढका । गांव मे तनाव पूर्ण शांति। पुलिस बल तैनात। पुलिस ने अज्ञात मे मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक सुनील नेगी ने बताया की रविवार सुबह को पुलिस को सूचना मिली की थाना क्षेत्र के ग्राम भारापुर मे अज्ञात ने संत सिरोमणि रविदास की मूर्ति को खंडित कर दिया है। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की ओर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिख दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: फसल बागपत की, काटकर ले गए हरियाणा के किसान, बड़ा पेचीदा है मामला
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक सुनील ने बताया की मंदिर समिति के लोगों के साथ मिलकर पुलिस हरिद्वार से मूर्ति लाकर स्थापित कर रही है। गांव मे एतियातन पुलिस तैनात है। वही ग्रामीणों ने बताया की इससे पहले समाज द्वारा स्थापित गांव के मुख्य मार्ग पर लगे बोर्ड को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी। लेकिन गांव के मोजीज लोगो द्वारा बैठकर मामले का निस्तारण कर दिया गया था।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया की अज्ञात लोगो के विरुद्ध मुकदमा क़ायम कर दिया गया है। मूर्ति पुनः स्थापित किया जा रहा है।