फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: A ruckus over extortion, fierce sticks, three boys injured

सहारनपुर: जबरन वसूली को लेकर हंगामा, जमकर चले लाठी-डंडे, तीन युवक घायल 

Wed, 27 Feb 2019 01:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 27 Feb 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur: A ruckus over extortion, fierce sticks, three boys injured
saharanpur news

यूपी के सहारनपुर में बेहट कस्बे में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब रॉयल्टी कर्मियों ने कार को रोककर 3 युवकों की लाठी डंडो से जमकर पिटाई कर दी। इस संघर्ष में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


शाकुम्भरी चौक पर बुधवार सुबह रॉयल्टी कर्मियों ने खुली गुंडागर्दी दिखाते हुए कार को रोककर तीन युवकों की लाठी-डंडो से जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में वसीम पुत्र भूरा निवासी पाडली ग्रंट, फुरकान पुत्र यामीन निवासी जानीपुर व राजपाल पुत्र गोपाल गम्भीर रूप से घायल हो गए। यही नहीं बताया जा रहा है कि बीच-बचाव करने आये कस्बे के लोगो के साथ भी रॉयल्टीकर्मियों ने जमकर अभद्रता की। 

विज्ञापन

मारपीट में घायल युवकों को बेहट सीएचसी में भर्ती कराया जहां फुरकान की गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मारपीट की खबर पर मौके पर दर्ज़नों ग्रामीण आ पंहुचे और जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। 

पुलिस के अनुसार विवाद खनिज से भरे वाहनों को रोककर जबरन रायल्टी वसूलने को लेकर हुआ। सुबह के समय कुछ ग्रामीणों ने रॉयल्टी वसूलने वाली पोस्ट पर जाकर तोड़फोड़ कर दी थी । जिसके बाद रॉयल्टीकर्मियों और युवकों के बीच मारपीट हुई। मारपीट में घायल हुए युवकों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed