फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sadar trade board election on 31st amid disputes

विवादों के बीच सदर व्यापार मंडल का चुनाव 31 को

Thu, 16 Jan 2020 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Sadar trade board election on 31st amid disputes
विवादों के बीच सदर व्यापार मंडल का चुनाव 31 को
विज्ञापन

मेरठ। सदर व्यापार मंडल में चुनाव को लेकर करीब छह माह से विवाद चल रहा है। बुधवार को अध्यक्ष सुनील दुआ ने स्थानीय व्यापारियों के साथ बैठक कर चुनाव का एलान कर दिया। उधर, महामंत्री जकीउद्दीन गुड्डू ने चुनाव के संबंध में अभी तक सहमति न होने की बात कही है। इसके चलते विवाद के हालात बन गए हैं। ऐसे में संगठन सदस्य कुछ वरिष्ठ व्यापारियों से मामले में हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं।

सदर बाजार स्थित अध्यक्ष सुनील दुआ के प्रतिष्ठान पर सदर व्यापार मंडल की बैठक हुई। बैठक में 31 जनवरी को चुनाव कराने की तिथि निश्चित की गई। अध्यक्ष ने बताया कि चुनाव सदर टंकी मोहल्ला जैन शर्मा में कराए जाएंगे। चुनाव अधिकारी रवि माहेश्वरी, आनंद कुमार जैन, शम्भूनाथ आनंद और बलराज अरोड़ा को बनाया गया है। सुनील दुआ ने कहा कि काफी समय से महामंत्री से चुनाव कराने को कहा जा रहा था। उन्होंने दिसंबर में होने वाले चुनाव को स्थगित कराया। कहा था कि जनवरी मध्य में चुनाव कराए जा सकते हैं। बातचीत के बाद उन्होंने जनवरी अंत का आश्वासन दिया था। इसी संबंध में बुधवार को बैठक की गई। बैठक में विशाल आनंद, संजय गुलाटी, कुलदीप सिंह बक्शी, राजेश खन्ना, गुरुमान, अमित बंसल, संजीव ओबराय, भूपेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, संजय मुटरेजा, अशोक ढींगरा आदि रहे। उधर, महामंत्री जकीउद्दीन गुड्डू ने कहा कि आय व्यय के खर्च के संबंध में बात नहीं हुई है। हालांकि अभी चुनाव को लेकर आम सहमति नहीं है। इस संबंध में बात कर सही निर्णय लेने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed