फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sadar market and Mandi will remain closed till 3 May

3 मई तक बंद रहेगी सदर की मंडी और बाजार

Sun, 26 Apr 2020 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Sadar market and Mandi will remain closed till 3 May
3 मई तक बंद रहेगी सदर की मंडी और बाजार
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए सदर दाल मंडी समेत इस क्षेत्र के सभी बाजारों को तीन मई तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। शनिवार को सदर दाल मंडी चौराहे पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने क्षेत्रीय व्यापारियों के साथ मीटिंग की।

एसडीएम अंकित खंडेलवाल ने बताया कि सदर मंडी क्षेत्र में एक सब्जी विक्रेता की पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है, इसके बाद क्षेत्र में संक्रमण फैलने का डर है। बाजार खुलने से वहां भीड़ जुटती है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं होता है। ऐसे में संक्रमण के खतरे को देखते हुए 3 मई तक क्षेत्र के सभी प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इस पर व्यापारियों ने भी सहमति जताई और हर प्रकार से सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस दौरान एडीएम सिटी अजय तिवारी, सीओ कैंट हरिमोहन सिंह, मुकेश अग्रवाल, सचिन जैन, सतीश बंसल, समीर खुराना, सचिन गोयल, तरंग रस्तौगी, संजय मित्तल, मनीष गोयल, दीपक सिंघल, मनोज जैन, महेश चंद गुप्ता, कमलकिशोर गुप्ता, अजय अग्रवाल, संजय बंसल, गौरव जैन, शुभम गर्ग, गौरव गुप्ता, संजीव शर्मा, रोहित बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed