फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sadar maal baraabad karne pahuchi police ka virodh

सदर में माल बरामद करने पहुंची पुलिस का विरोध   

Thu, 15 Feb 2018 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Feb 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
sadar maal baraabad karne pahuchi police ka virodh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
फर्जी वितरक बनकर एक व्यक्ति कारोबारी का हजारों का माल लेकर गायब हो गया। पुलिस एक्टिव हुई तो मंगलवार को वो खुद कारोबारी के पास पहुंच गया। आरोपी की निशानदेही पर टीपी नगर पुलिस माल बरामद करने सदर पहुंची तो व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। देर रात मामले में सुलह हो गई। 
विज्ञापन

मोहकमपुर निवासी व्यापारी अमन गर्ग ने बताया कि रविवार को कंकरखेड़ा निवासी एक व्यक्ति खुद को वितरक बताकर उनके यहां से करीब 71 हजार के रस मंगाकर गायब हो गया था। सोमवार को इसकी शिकायत थाना टीपी नगर पर की गई थी। एसओ टीपी नगर ब्रजेश शर्मा के अनुसार आरोपी व्यक्ति को उसके मोबाइल के आधार पर ट्रेस कर पुलिस मंगलवार को उसके घर तक पहुंच गई। फंसने पर आरोपी ने परिवार सहित अमन की फैक्ट्री पहुंचकर गलती मान ली। आरोपी ने पूछताछ में वह माल सदर के एक व्यापारी को बेचना बताया। टीपी नगर पुलिस आरोपी को लेकर सदर पहुंची तो शोर मच गया कि पुलिस व्यापारी को उठाने आई है। इस पर सदर बाजार के व्यापारी वहां जमा हो गए और हंगामा कर दिया। बाद में पुलिस और पीड़ित अमन गर्ग ने मामले की जानकारी दी तो व्यापारी शांत हुए। एसओ के अनुसार अमन को उसका माल मिल गया है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed