फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sachin and Vishakha first in 400 meter race

Meerut News: 400 मीटर दौड़ में सचिन और विशाखा प्रथम

Fri, 27 Feb 2026 09:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
Sachin and Vishakha first in 400 meter race
राजकीय महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिता में शामिल छात्र स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय खेल महोत्सव का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन प्राचार्य प्रो. विनीता राठी ने किया। इससे पूर्व छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। खेल प्रभारी प्रो. जितेंद्र कुमार बालियान ने प्राचार्य को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मार्च पास्ट किया।
400 मीटर दौड़ में सचिन प्रथम, अभिषेक यादव द्वितीय और मयंक तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में विशाखा प्रथम, विदुषी द्वितीय और अमृता ने तृतीय स्थान पाया। चक्का प्रक्षेपण छात्र वर्ग में रिंकू, मनीष और तुषार क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में प्रियांशी, मानसी और सोनी ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

गोला प्रक्षेपण छात्र वर्ग में मुकुल प्रथम, आशु भाटी द्वितीय और ओजस तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में आंशिक ने प्रथम, विशाखा ने द्वितीय और अंशिका चौधरी ने तृतीय स्थान पाया। लंबी कूद छात्र वर्ग में रोहित प्रथम, मुकुल द्वितीय और मयंक तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में अंशिका, विशाखा और प्रियांशी प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। रस्सीकूद में मानसी ने प्रथम, राखी ने द्वितीय और विशाखा ने तृतीय स्थान पाया। विजेताओं को प्राचार्य प्रो. विनीता राठी, आयोजन सचिव प्रो. जितेंद्र कुमार बालियान एवं अन्य प्राध्यापकों ने पदक पहनाकर पुरस्कृत किया।

राजकीय महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिता में शामिल छात्र स्रोत संवाद

राजकीय महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिता में शामिल छात्र स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed