{"_id":"6af9c2064a5d01ac4a0b1472","slug":"sachin-and-arun-emerged-victorious-in-the-running-competition-at-kapsad-meerut-news-c-44-1-smrt1055-114232-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कपसाड़ में दौड़ प्रतियोगिता में सचिन और अरुण ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कपसाड़ में दौड़ प्रतियोगिता में सचिन और अरुण ने मारी बाजी
विज्ञापन
सरधना। कपसाड़ में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते मु
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गांव कपसाड़ में रविवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 400, 800, 1600 और 3000 मीटर की चार श्रेणियों में युवाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता ठाकुर कृष्ण कुमार सिंह तोमर ने किया। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
3000 मीटर दौड़ में परतापुर के सचिन ने प्रथम, कपसाड़ के अक्षय ने द्वितीय और खानपुर के नितिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राधना के गोल्डन चौथे और कपसाड़ के कोहली पांचवें स्थान पर रहे। 1600 मीटर दौड़ में हरसौली के अरुण ने पहला, कपसाड़ के जड्डू ने दूसरा और कोहली ने तीसरा स्थान हासिल किया। दादरी के निखिल चौथे और कैली के आलम पांचवें स्थान पर रहे।
मुख्य अतिथि ठाकुर कृष्ण कुमार सिंह तोमर ने कहा कि खेलकूद से युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं। मुख्य आयोजक पूर्व हवलदार क्लर्क मोनू सोम रहे। गौरव सोम, राहुल गोसेवक, ओमवीर सोम और रवि सोम ने सहयोग किया। इस दौरान ईश्वर त्यागी, सरवन सोम, सुनील प्रधान,विक्रम सोम, आदेश प्रधान और फेरु प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।