फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sab par bhaari rvc ke ghore

सब पर भारी पड़े आरवीसी के घोडे़ और सवार

Fri, 06 Oct 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 Oct 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
sab par bhaari rvc ke ghore
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज में चल रही आर्मी इक्वेस्टियन चैंपियनशिप और मेरठ हॉर्स शो के दूसरे दिन घुड़सवार और उनके घोड़ों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। डेसाज, टेंट पैगिंग और जंपिंग इवेंट में 100 से अधिक घोडे़ दौड़े। सुबह और शाम को हुए मैच में रोमांच चरम पर पहुंच गया। घोड़ों ने बेहतर उछाल और सवारों ने अपनी समझदारी का परिचय दिया। 
विज्ञापन

मेरठ हॉर्स शो के जंपिंग नॉर्मल व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में आरवीसी बीएससी के कैडेट राजा और उनके घोडे़ अजय ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे नंबर पर आरवीसी बीएससी के अक्षय कुमार और उनका घोड़ा गोल्डन बॉय रहा। तीसरे स्थान पर एनडीए के कैडेट ओमकार दलवी, कैडेट ए गौतम, आरवीसी बीएससी के कैडेट शिवम तोमर, एनडीए के कैडेट अजीज और आरवीसी बीएससी के कैडेट राहुल कुमार संयुक्त रूप से विजेता रहे। टीम इवेंट में एनडीए की टीम ने पहला स्थान पाया। दूसरे नंबर आरवीसी बीएससी की टीम रही। आर्मी इक्वेस्टियन चैंपियनशिप के जंपिंग नॉर्मल व्यक्तिगत में टॉप फ ोर में आरवीसी बीएससी के कैडेट्स का जलवा रहा। पहले नंबर पर मनप्रीत सिंह, दूसरे पर लविश कुमार, तीसरे पर वीर सिंह व चौथे नंबर पर मयंक रहे। टीम इवेंट में भी आरवीसी बीएससी की टीम अव्वल रही। दूसरे और तीसरे नंबर पर भी आरवीसी बीएससी की टीम रही। 
विज्ञापन

आर्मी इक्वेस्टियन चैंपियनशिप की टेंट पैगिंग व्यक्तिगत इवेंट में एएससी सी एंड सी के हवलदार पीरा सिंह ने अपने घोडे़ पताका से पहले नंबर पर विजय पताका फ हराया। दूसरे नंबर पर एएससी सी एंड सी के एसईपी राजपूत और तीसरे पर 61 कैवलरी के दफेदार परवीन जगत रहे। मेरठ हॉर्स शो के टेंट पैगिंग व्यक्तिगत इवेंट में बीएसएफ के सुनील कुमार रघुवंशी ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ अक्तूबर को एशियन के लिए ट्रॉयल
आगामी अगस्त में इंडोनेशिया में होने वाले एशियन गेम्स के लिए पहला ट्रायल आठ अक्तूबर को आरवीसी मैदान पर शुरू होगा। शुरूआत डेसाज के ट्रायल से होगी। 11 अक्तूबर को जंपिंग का ट्रायल होगा। 12 से 15 अक्तूबर तक इवेंटिंग के ट्रायल होंगे।

सिविलियन, महिला सवार भी दिखाएंगी जौहर
प्रतियोगिता में सिविलियन राइडर्स भी दमखम दिखाने पहुंच रहे हैं। लाखों रुपये ट्रेनिंग और घोडे़ पर खर्च करने के बाद अपना शौक पूरा करने के लिए राइडर्स आरवीसी पहुंच चुके हैं। किसी ने ट्रेनिंग के लिए विदेशी कोच हायर किया है तो कोई ट्रेनिंग लेने विदेश गया। महिला राइडर्स भी प्रतियोगिता की तैयारी में जुटी हैं। कई बडे़ व्यवसायी भी घुड़सवारी की प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।


अपनी व घोडे़ की फि टनेस पर पूरा ध्यान
प्रतियोगिता के दौरान राइडर्स अपनी और घोडे़ की फिटनेस का पूरा ख्याल रख रहे हैं। इंडियन नेवल एकेडमी की टीम प्रतियोगिता में पहली बार भाग ले रही है। टीम केरल से आई है, लेकिन घोडे़ दिल्ली से लाए गए हैं। इनके साथ ट्यूनिंग और केयर का खास ध्यान रखा जा रहा है। इसी तरह दूसरे सवार भी अपने साथ घोडे़ की फि टनेस पर ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed