दौराला/माछरा। सांसद निधि से दो गांवों में कराए गए सड़कों का निर्माण कार्य पूरा होने पर मंगलवार को राज्यसभा भाजपा सांसद विजयपाल सिंह तोमर ने शुभारंभ किया। गांव पीरपुर में सीसी रोड व मामूरी में इंटरलाकिंग टाईल्स सड़क का शुभारंभ किया गया। सांसद ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उसके बाद सांसद कार्यकर्ताओं के साथ जीतपुर गांव स्थित उदय सिंह प्रधान के आवास पर पहुंचे। इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विमल शर्मा, बीडीओ सुनित भाटी, आशीष, रोबिन गुर्जर, मुकेश त्यागी, जयवीर, विक्की व हरवीर आदि मौजूद रहे । वहीं, दूसरी ओर सकौती गांव में सरधना भाजपा विधायक संगीत सोम ने 400 मी. सीसी रोड का शुभारंभ किया। उन्होंने ग्रामीणों को भाजपा सरकार विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर आशीष जैन, सुखपाल सिंह, राकेश, मुकेश प्रधान, मांगेराम, वीर सिंह, कुलदीप गुर्जर, आदेश कुमार आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर किठौर भाजपा विधायक सत्यवीर त्यागी ने गांव बढ़ला कैथवाड़ा में इंटरलाकिंग टाईल्स रास्ते का फीता काटकर व नारियल तोड़कर उद्घाटन किया। इस दौरान योगेंद्र तोमर, विमला जाटव, प्रधान मुनेश तोमर, नक्षत्रपाल व लोकेश तोमर आदि रहे।