{"_id":"6af9cf1cb85231ad3c07f78e","slug":"saamajik-2-news-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1356605-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सिख समाज और कायस्थ समाज की दो न्यूज़ एक साथ..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सिख समाज और कायस्थ समाज की दो न्यूज़ एक साथ..
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु ग्रंथ साहिब के गुरुगद्दी पर्व और बाबा दीप सिंह के शहीदी दिवस पर कीर्तन समागम
...गुरु ग्रंथ साहिब के उपदेश संपूर्ण मानवता के कल्याण का संदेश देते हैं।
..थापर नगर गुरुद्वारे में विशेष कीर्तन समागम आयोजित, संगत ने शहीद बाबा दीप सिंह को किया नमन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा थापर नगर में रविवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब के गुरुगद्दी पर्व और अमर शहीद बाबा दीप सिंह के शहीदी दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सहायक ग्रंथी भाई दिनेश सिंह ने गुरुवाणी पाठ किया। हजूरी रागी भाई प्रीतम सिंह और स्वर्ण मंदिर अमृतसर से पधारे हजूरी कीर्तनीये भाई जगतार सिंह ने गुरुवाणी के शब्दों का गायन कर संगत को निहाल किया।
गुरुद्वारा सभा के उपाध्यक्ष रणजीत सिंह जस्सल ने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब की वाणी संपूर्ण मानवता की भलाई और समानता का संदेश देती है। उन्होंने बाबा दीप सिंह की शहादत का स्मरण करते हुए बताया कि मुगल सेना से युद्ध के दौरान शीश कटने के बावजूद उन्होंने अपने हाथ में शीश लेकर स्वर्ण मंदिर की परिक्रमा तक पहुंचने का संकल्प पूरा किया और वीरगति प्राप्त की। इस अवसर पर मुख्य ग्रंथी ज्ञानी चरणप्रीत सिंह, अध्यक्ष रणजीत सिंह नंदा, महासचिव हरप्रीत सिंह, सचिव जसबीर सिंह खालसा सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
........
कायस्थ सभा के वार्षिकोत्सव में डॉ. संजीव सक्सेना और डीआईजी कल्पना सक्सेना को मिला कायस्थ रत्न
नोट.. city head sir द्वारा आयोजित, check
... चित्रगुप्त परिवार मिलन-2026 में 15 प्रतिभाओं को चित्रांश गौरव से किया सम्मानित।
...सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारिवारिक मिलन ने समारोह को बनाया यादगार।
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
कायस्थ सभा मेरठ की ओर से रविवार को शास्त्रीनगर स्थित श्री बालेराम सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिकोत्सव एवं चित्रगुप्त परिवार मिलन-2026 धूमधाम से मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता मदन मोहन जोहरी ने की। मुख्य अतिथि सुभारती मेडिकल कॉलेज के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और भगवान चित्रगुप्त की स्तुति से हुआ। इस दौरान हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव सक्सेना और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डीआईजी कल्पना सक्सेना को कायस्थ रत्न से सम्मानित किया गया। इसके अलावा 15 लोगों को चित्रांश गौरव और पांच लोगों को पराकाष्ठा अवार्ड प्रदान किया गया। सम्मानित होने वालों में बीके रावत, डॉ. नीरज सक्सेना, अचला भटनागर, शशि वर्मा और सुरेश जोहरी शामिल रहे।
महामंत्री उमेश सक्सेना ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर सभा की वर्षभर की गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि डॉ. अतुल कृष्ण ने सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और नई पीढ़ी को शिक्षा व संस्कारों से जोड़ने पर जोर दिया। कार्यक्रम में गणेश वंदना, स्वागत गीत, एकल और समूह नृत्य सहित कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। संचालन प्रवीण रावत ने किया। आयोजन में मुख्य संयोजक अशोक कुमार सक्सेना, संयोजक रजनीश कुमार सक्सेना और नवीन कुमार श्रीवास्तव सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।