{"_id":"659c5fd4f13823523a0f221c","slug":"rumor-of-kidnapping-attempt-turns-out-to-be-a-case-of-transaction-meerut-news-c-14-1-mrt1026-433379-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अपहरण के प्रयास की अफवाह, लेनदेन का निकला मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अपहरण के प्रयास की अफवाह, लेनदेन का निकला मामला
विज्ञापन
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र में बागपत रोड पर सोमवार को एक युवक को कार में अगवा करने के प्रयास की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो मामला दो पक्षों के आपसी लेनदेन का पाया गया।
बागपत रोड निवासी करन मलियाना में फलों का ठेला लगाता है। सोमवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोगों ने उसे जबरन अपनी कार में डालकर अपहरण का प्रयास किया। जांच में पता चला कि करन का किसी के साथ पैसों के लेनदेन का विवाद है। जिनके पैसे बकाया हैं वो ही तकादा करने को आए थे। उसी दौरान कहासुनी हो गई, जो मारपीट में बदल गई। किसी ने अपहरण के प्रयास की सूचना पुलिस को दे दी। संवाद