फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rukus at IG office against Kharkhoda police

खरखौदा पुलिस के खिलाफ आईजी ऑफिस पर हंगामा

Wed, 13 Nov 2019 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Rukus at IG office against Kharkhoda police
खरखौदा पुलिस के खिलाफ आईजी ऑफिस पर हंगामा
विज्ञापन

खरखौदा। खरखौदा पुलिस के खिलाफ मंगलवार को आईजी ऑफिस पर प्रदर्शन किया गया। भाजपा कार्यकर्ता व शराब ठेकेदार ने पुलिस पर 20 हजार लूटने और रिश्वत लेकर थाने से छोड़ने का आरोप लगाया। इस मामले की जांच सीओ किठौर को सौंपी गई है।

किठौर क्षेत्र के धनतला गांव निवासी अजय कुमार ने बताया कि वह शराब का लाइसेंसधारी ठेकेदार है। गांव में ही शराब की दुकान है। नौ नवंबर को अयोध्या प्रकरण पर फैसले के चलते प्रशासन ने शराब की दुकानों को बंद कराया था। उस दिन वह दुकान बंद कर दोपहर को अपने साथी कुलदीप, सेल्समैन मोहित के साथ बाहर बैठे थे। आरोप है कि इस दौरान निजी कार से थाना खरखौदा के एक दरोगा और पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। आरोप है कि पुलिस वालों ने गालीगलौज कर दुकान की चाबी छीन ली। दुकान से दो पेटी शराब लेकर अजय को थाने ले गए। सिपाही ने तलाशी के नाम पर अजय की जेब से बीस हजार रुपये निकाल लिए। पिटाई कर हवालात में बंद कर दिया। बाद में 10 हजार की रिश्वत लेकर छोड़ भी दिया। अजय ने आईजी रेंज आलोक सिंह से इस मामले की शिकायत करनी बताई।
विज्ञापन

अभी जांच नहीं आई
खरखौदा पुलिस पर आरोपों की जानकारी मिली है। लेकिन अभी कोई जांच नहीं मिली है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई होगी। -आलोक सिंह, सीओ किठौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed