फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rudra College team captures goodwill trophy

रुद्रा कॉलेज की टीम का सद्भावना ट्रॉफी पर कब्जा

Sun, 24 Jan 2021 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Rudra College team captures goodwill trophy
रुद्रा कॉलेज की टीम का सद्भावना ट्रॉफी पर कब्जा
विज्ञापन

मवाना। रुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मवाना खुर्द के क्रिकेट ग्राउंड में चल रही दो दिवसीय सद्भावना ट्रॉफी को रुद्रा कॉलेज की टीम ने 2-1 से जीतकर टूर्नामेंट का समापन किया।

टूर्नामेंट 22 जनवरी से रुद्रा कॉलेज और कृष्णा कॉलेज के बीच खेला गया। शनिवार को दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच खेला गया। जिसमें कृष्णा कॉलेज ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में 170 रन बनाए। जवाब में रुद्रा कॉलेज की टीम 168 रन पर आउट हो गई। इससे पहले रुद्रा कॉलेज ने शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली थी। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब रुद्रा कॉलेज के अमरजोत को दिया गया। बेस्ट बॉलर का खिताब शिवम के नाम रहा। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुप्रीता शर्मा ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्रॉफी भेंट की। चीफ प्रॉक्टर सुमित काकरान व प्रेस प्रवक्ता यतिन राय कक्कड़ ने कमेंटेटर की भूमिका अदा की। आयोजन में बीपीईएस डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष कपिल कुमार एवं शिक्षक मनीष कुमार की अहम भूमिका रही। प्रवीण कुमार व सनोज भड़ाना अंपायर रहे। कॉलेज समन्वयक सोनू यादव, शिवम, सोती, रूबी, गोलदार, यशवीर, राहुल पोसवाल, ओम किरण, सतेंद्र भाटी, पुलकित शर्मा, संजीत सिंह, धर्मेंद्र भड़ाना आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed