फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ruckus over being stopped from attending Kisan Diwas, BKU workers stage protest

Meerut News: किसान दिवस में जाने से रोकने पर बखेड़ा, धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता

Wed, 24 Sep 2025 09:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 24 Sep 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
Ruckus over being stopped from attending Kisan Diwas, BKU workers stage protest
मेरठ..कंवलजीत..विकास भवन में किसानो को जाने से रोके जाने पर कुटी चौराहे पर ही धरने पर बैठे भारत
चार घंटे बाद अफसरों ने पहुंचकर समझाकर धरने से उठाया, बाद में किसान दिवस में खाद की किल्लत को लेकर भड़के
विज्ञापन

-विकास भवन जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कुटी चौराहे पर रोका
-दोपहर तीन बजे शुरू हुआ किसान दिवस, 94 शिकायतें आईं
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। विकास भवन में आयोजित किसान दिवस में जा रहे भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को लालकुर्ती पुलिस ने मेरठ कालेज के पास रोकने पर बखेड़ा हो गया। भाकियू कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। करीब पांच घंटे बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर भाकियू कार्यकर्ताओं को शांत कर किसान दिवस में बुलाया। इसके बाद भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ किसान दिवस की बैठक दोपहर तीन बजे से बैठक शुरू हुई। जिसमें किसानों ने खाद की किल्लत को लेकर हंगामा किया। कुल 94 शिकायत प्राप्त हुई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के आदेश दिए।
बुधवार सुबह भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता किसान दिवस में शामिल होने जा रहे थे। किसानों की दो गाड़ियों को लालकुर्ती पुलिस ने कुटी चौराहे से पहले रोक लिया। पीछे से जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी पहुंचे तो उन्हें भी पुलिस ने रोक लिया। जिसके विरोध में जिलाध्यक्ष सैकड़ाें कार्यकर्ताओं के साथ वहीं धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। करीब चार घंटे तक कार्यकर्ता धरने पर बैठे रहे। इसके बाद अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्यप्रकाश, क्षेत्राधिकारी दौराला प्रकाश अग्रवाल, लालकुर्ती थाना अध्यक्ष, एसीएम ब्रह्मपुरी आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे और जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत किया और किसान दिवस की बैठक में चलने के लिए कहा। इसके बाद सभी कार्यकर्ता किसान दिवस में पहुंचे।
विज्ञापन

बिजली, सिचाई समेत कई समस्याओं पर अफसरों को सुनाई
विकास भवन में जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में हुए किसान दिवस में भाकियू जिलाध्यक्ष ने किसानों को डीएपी न मिलने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। जिलाधिकारी ने निबंधक कोऑपरेटिव से डीएपी को लेकर जवाब तलब किया और इसकी जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया। किसानों ने बिजली, सिंचाई, बैंक, आवरा पशु आदि किसान संबंधी समस्याओं को को उठाया गया। उन्होंने बकाया गन्ना भुगतान जल्द कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने उनकी शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर समाधान के निर्देश दिए। बैठक में पिछले किसान दिवस में आई 121 शिकायतों में हुई कार्रवाई के बारे में बताया। कुछ शिकायतों का गुणवत्तापरक समाधान न होने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जताई गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नुपुर गोयल, अनूप यादव , हर्ष चहल, विनेश, मोनू टिकरी, देशपाल, विनोद, बिट्टू, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
किसानों को किसान दिवस में जाने से नहीं रोका गया था। पुलिस ने जाम की व्यवस्था को देखते हुए बैराकेडिंग की थी। इसी को लेकर किसान नाराज हो गए थे। मामले को अधिकारियों को बता दिया गया था। कुछ देर किसान बैठक में शामिल होने के लिए चले गए थे।

सीओ कैंट- नवीना शुक्ला


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed