{"_id":"5c9b7b01bdec22141d19e861","slug":"ruckus-of-bjp-rld-and-sp-leaders-in-tv-debate-at-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवी डिबेट में भाजपा-सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, एक-दूसरे के खिलाफ की जमकर नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीवी डिबेट में भाजपा-सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, एक-दूसरे के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
Wed, 27 Mar 2019 07:10 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 27 Mar 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
टीवी की लाइव डिबेट में हंगामा करते कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ जनपद में बुधवार को एक टीवी चैनल की लाइव डिबेट में हंगामा हो गया। इस दौरान भाजपा, सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक- दूसरे को लेकर जमकर नारेबाजी की। वहीं हंगामा बढ़ता देख डिबेट को बीच में ही रोक दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को किसी तरह शांत किया। पुलिस ने बताया कि लाइव डिबेट के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा हो गया। हालांकि इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं को समझाबुझाकर शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मंगलवार को यूपी के बागपत जिले में भी टीवी डिबेट के दौरान भाजपा और रालोद कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई थी। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जमकर लात-घूंसे चले थे। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकारकर कार्यकर्ताओं को दौड़ाया। पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए रालोद-सपा-बसपा गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बड़ौत कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया था। इस दौरान एएसपी से रालोद कार्यकर्ताओं की नोकझोंक भी हुई थी।
विज्ञापन
आरोप था कि भाजपा कार्यकर्ताओं के हमले और पुलिस के लाठीचार्ज में रालोद कार्यकर्ता गौरव, विकास प्रधान, शिराज तोमर और राकेश तोमर घायल हो गए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/