फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ruckus in police station for foundind kidneeping woman

अपह्रत महिला की बरामदगी को लेकर थाने में हंगामा

Mon, 20 Jan 2020 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
ruckus in police station for foundind kidneeping woman
मवाना। मोहल्ला मुन्नालाल से लापता महिला के संबंध में पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं करने तथा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए महिला के परिजनों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को थाने पर हंगामा किया।
विज्ञापन

मोहल्ला मुन्नालाल निवासी नीटू ने बताया कि बीती 23 दिसंबर को उसकी पत्नी सुबह करीब साढ़े दस बजे सामान खरीदने के लिए बाजार गई थी। इसके बावजूद नहीं लौटी। वह उसकी तलाश में लगा तो दो लोगों ने बताया कि उसकी पत्नी को बुड्ढा पीर के समीप करीब पौने ग्यारह बजे तीन युवक तमंचे के बल पर सफेद बोलेरो में अपहरण कर ले जा रहे थे। जिस पर उसे जानसठ थाने के मकसूदाबाद निवासी व्यक्ति पर शक हुआ। उसका घर पर आना जाना था तथा उसकी पत्नी पर बुरी नीयत रखता था। यह बात उसकी पत्नी ने कई बार उसे बताई थी। उसका फोटो दिखाया तो उक्त दोनों लोगों ने इसकी पुष्टि की। आरोपी अपने दो साथियों के साथ उसकी पत्नी का अपहरण कर ले गया है। इसमें पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिस पर पीड़ित का पति रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचा। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने तथा आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। इस बाबत थाना पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं तथा पीड़ित को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed