फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar between Bajrang Dal and traders after animal remains found in the market

Meerut News: बाजार में पशु अवशेष मिलने पर बजरंग दल व व्यापारियों का हंगामा

Fri, 02 Jan 2026 08:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
Uproar between Bajrang Dal and traders after animal remains found in the market
पशु अवशेष मिलने पर हंगामा करते लोग
सीओ मवाना पंकज लवानिया ने किसी तरह मामले को शांत किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। कस्बे के मुख्य बाजार स्थित व्यापारी हरीश गोयल की दुकान के पास शुक्रवार की सुबह पशु अवशेष पड़े मिलने पर व्यापारियों और बजरंग दल ने थाना पहुंचकर गोकशी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने घटनास्थल से पशु अवशेष एकत्र कर जांच के लिए भेजे। जानकारी पर पहुंचे सीओ मवाना पंकज लवानिया ने किसी तरह मामले को शांत किया।
शुक्रवार की सुबह व्यापारी हरीश गोयल के प्रतिष्ठान के पास पशु अवशेष पड़े मिलने पर व्यापारियों में रोष फैल गया। जानकारी पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गोवंश के अवशेष होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से पशु अवशेष एकत्र कर जांच के लिए भेजे। इसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने थाने में हंगामा किया। हंगामे की जानकारी पर मवाना सीओ पंकज लवानिया भी पहुंचे। व्यापारियों व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि काफी दिनों से गोकशी की सूचनाएं मिल रही हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। हंगामा करने वालों में बजरंग दल के नीशू रस्तोगी उर्फ राजा, व्यापारी विपुल गोयल उर्फ रिंकू, अमन गोयल, शुभम लंबा, सचिन प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन

सीओ ने सीसीटीवी की फुटेज खंगालने व सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत किया। उधर, पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता सफेद रंग की पन्नी डालता दिख रहा है। सभी पहलुओं की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अभी सीसीटीवी की और फुटेज खंगाली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बयान...
घटना का संज्ञान लिया है। संरक्षित पशु के कटान की पुष्टि के लिए नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। -पंकज लवानिया, सीओ, मवाना

पशु अवशेष मिलने पर हंगामा करते लोग

पशु अवशेष मिलने पर हंगामा करते लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed