फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ruckus at the power house to protest the power cut

बिजली कटौती के विरोध में बिजलीघर पर हंगामा

Fri, 01 Jan 2021 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Ruckus at the power house to protest the power cut
बिजली कटौती के विरोध में बिजलीघर पर हंगामा
विज्ञापन

सरूरपुर। विद्युत कटौती को लेकर कस्बा खिवाई के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को बिजलीघर पर हंगामा किया। ग्रामीणों ने बताया कि 18 घंटे के आदेश के बाद भी मात्र 7 से 8 घंटे बिजली मिल पा रही है।

खिवाई बिजलीघर से जुड़े कस्बा खिवाई में लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर बिजलीघर पर पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने बिजलीघर पर ताला जड़ते हुए हंगामा-प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि कस्बे में मात्र 7-8 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। रात में अंधेरा होने के कारण चारी की वारदात भी बढ़ने का अंदेशा है। बिजलीघर पर फोन करने पर कुछ जवाब नहीं दिया जाता। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो समय पर बिजली का बिल जमा नहीं करेंगे। इस दौरान मुनेंद्र शर्मा, दिलावर, विक्रम, जगत सिंह, श्यामू, बलराम व मोनू आदि मौजद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed