फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ruckus and highway jam after father and daughter killed in truck accident in Muzaffarnagar

तेज रफ्तार ट्रक ने भैंसा-बुग्गी में मारी टक्कर, हादसे में पिता-बेटी की मौत, तोड़फोड़ और लगाया जाम

Tue, 17 Sep 2019 11:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 17 Sep 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
Ruckus and highway jam after father and daughter killed in truck accident in Muzaffarnagar
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जिले के कस्बे में गुड़ मंडी के सामने डस्ट से लदे तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही भैंसा-बुग्गी में टक्कर मार दी। हादसे में भैंसा-बुग्गी में सवार बाप और बेटी की मौत हो गई, जबकि वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में तोड़फोड़ करते हुए जाम लगा दिया। अफसरों व विधायक ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन


शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव काकड़ा निवासी जिले सिंह सैनी (70) मंगलवार शाम बेटे लाल सिंह (52) व पौत्री ज्योति (13) पुत्री लाल सिंह के साथ भैंसा-बुग्गी से घर का सामान लेने शाहपुर आ रहे थे। कस्बे में गुड़ मंडी के सामने पीछे से आ रहे डस्ट से भरे ट्रक ने उनकी भैंसा-बुग्गी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुग्गी चकनाचूर हो गई और तीनों लोग सड़क पर जा गिरे। सड़क पर गिरी ज्योति के चेहरे से ट्रक का पहिया उतरने और सिर सड़क से टकराने से उसके पिता लाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जिले सिंह सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजा, जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पल भर में उजड़ गईं हंसते खेलते परिवारों की खुशियां, दो एसडीओ की मौत से मचा कोहराम, मां बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घटना की सूचना पर गांव काकड़ा से बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंच गए और ट्रक में जमकर तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम लगा दिया गया। सूचना पर शाहपुर, रतनपुरी, भौराकलां व बुढ़ाना थाना पुलिस के साथ ही सीओ बुढ़ाना विजय प्रकाश व एसडीएम बुढ़ाना दीपक कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। इस पर विधायक उमेश मलिक व नगर पंचायत चेयरमैन प्रमेश सैनी ने वहां पहुंचकर डीएम व लखनऊ में प्रमुख सचिव से फोन पर बात करते हुए पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये किसान दुर्घटना बीमा, तीन लाख रुपये मंडी समिति से दिलाने के साथ ही डीएम द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष से भी आर्थिक सहायता कराने की संस्तुति किए जाने की जानकारी दी। 

इसके बाद ही ग्रामीण शांत हुए और जाम खुल सका। ग्राम प्रधान काकड़ा नीरज कुमार, पूर्व प्रधान रविंद्र चौधरी, भाकियू नेता बिजेंद्र बालियान और मोनू सैनी के साथ ही सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed