फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rucks on Rakesh tikait half-finished viral video from kisan Mahapanchayat,accused of editing the video

राकेश टिकैत के आधे-अधूरे वायरल वीडियो पर रोष: अल्लाहू अकबर के साथ ही दिया था हर-हर महादेव का नारा, एडिट करने का आरोप

Wed, 08 Sep 2021 05:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 Sep 2021 05:00 PM IST
विज्ञापन
Rucks on Rakesh tikait half-finished viral video from kisan Mahapanchayat,accused of editing the video
राकेश टिकैत के साथ किसान नेता - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया पर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत की अल्लाहू अकबर कहते हुए क्लिप वायरल हो रही है, जबकि उन्होंने हर-हर महादेव भी साथ ही कहा था। ऐसा करने को भाकियू कार्यकर्ताओं ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश बताया है।  

विज्ञापन


किसान संयुक्त मोर्चा की रविवार को महापंचायत हुई थी। इसमें भाकियू प्रवक्ता और मोर्चा के नेता राकेश टिकैत ने सांप्रदायिक सौहार्द की बात करते हुए अल्लाहू अकबर और हर-हर महादेव का नारा दिया था। सोशल मीडिया पर उनका जो नारा चला, उसमें केवल अल्लाहू अकबर ही कहते दिखाया जा रहा है। 
विज्ञापन


भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक का कहना है कि जिन लोगों को समाज में भाईचारा पसंद नहीं है, वे इस तरह की हरकतें करते हैं। राकेश टिकैत की भावना पूरी तरह ठीक है। अल्लाहू अकबर और हर-हर महादेव का नारा एक साथ लगाने का उद्देश्य हिंदू-मुस्लिम एकता की बात करना है। सोशल मीडिया पर जानबूझकर इसे गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी का कहना है कि राकेश टिकैत का सांप्रदायिक सौहार्द की बात करना समाज और राष्ट्रहित में है। उन्होंने जनपद में पुन: भाईचारा स्थापित करने की बात की है। एक विशेष विचारधारा के लोग इससे बौखला गए हैं, जो सोशल मीडिया पर इस तरह की हरकत कर रहे हैं। 

वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला का कहना है कि भाजपा का कार्यक्रम होता तो जय श्रीराम और वंदे मातरम का उद्घोष होता। राकेश टिकैत अल्लाहू अकबर बोलें या हर-हर महादेव, यह उसका निजी मामला है। भाजपा का इस प्रकरण से कोई लेना-देना नहीं है। जनता अपने आप निर्णय करेगी।

यह भी पढ़ें: सियासत: आंदोलन से सियासी फसल लहलहाना चाहते हैं विपक्षी दल, महापंचायत की भीड़ से कर रहे राजनीतिक नफा-नुकसान का आकलन

महापंचायत में उमड़ी भीड़ से बढ़ा राकेश टिकैत का कद
मुजफ्फरनगर महापंचायत में उमड़े जन सैलाब से संयुक्त किसान मोर्चा में भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत का कद बढ़ा है। किसान आंदोलन के बड़े चेहरे राकेश टिकैत के गृह जनपद में सफल महापंचायत देश की किसान राजनीति में भी उन्हें एक नई ऊंचाई दे गई है। महापंचायत में खापों की बड़ी भूमिका रही।

राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर हुई महापंचायत को लेकर भाकियू बीते 15 दिनों से मेहनत कर रही थी। भाकियू प्रमुख और बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत की मेहनत को इसमें नकारा नहीं जा सकता। चूंकि गाजीपुर बॉर्डर के आंदोलन में शामिल होकर देश की किसान राजनीति राकेश टिकैत कर रहे हैं और संयुक्त किसान मोर्चा की समिति के सदस्य भी हैं।

पहली बार मंच पर भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत के होते हुए राकेश टिकैत ही मुख्य वक्ता रहे। किसान आंदोलन में 28 जनवरी की घटना के बाद राकेश टिकैत की देश में अलग पहचान बनी है। भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक का कहना है कि वैसे तो राकेश टिकैत देश की किसान राजनीति में चमकता सितारा हैं। देश भर के किसान उन्हें अपने राज्यों में आमंत्रित कर रहे हैं। यहां की महापंचायत से निश्चित रूप से उन्हें नई ऊंचाई मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed