{"_id":"6a846573912d7dcf360c24ba","slug":"ruchira-chandel-from-meerut-will-now-teach-science-to-children-via-tv-meerut-news-c-72-1-mct1014-157928-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ की रुचिरा चंदेल अब टीवी से बच्चों को पढ़ाएंगी विज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ की रुचिरा चंदेल अब टीवी से बच्चों को पढ़ाएंगी विज्ञान
विज्ञापन
मेरठ की रुचिरा चंदेल अब टीवी से पढ़ाएंगी विज्ञान, पीएम ई-विद्या में हुआ चयन। स्रोत स्वयं
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिका का पीएम ई-विद्या पहल के लिए चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिका एवं एसआरजी विज्ञान रुचिरा चंदेल का केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम ई-विद्या पहल के लिए चयन हुआ है। अब वह डिजिटल और प्रसारण माध्यमों के जरिये विद्यार्थियों तक विज्ञान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने में योगदान देंगी।
पीएम ई-विद्या के तहत उत्तर प्रदेश के लिए पांच डीटीएच चैनल आवंटित किए गए हैं। इन चैनलों पर एससीईआरटी उत्तर प्रदेश की ओर से तैयार ई-शैक्षणिक सामग्री का प्रसारण किया जा रहा है। चैनल 173 पर बाल वाटिका से कक्षा दो, 174 पर कक्षा तीन से पांच, 175 पर कक्षा छह से आठ, 176 पर कक्षा नौ से दस और 177 पर कक्षा 11 से 12 तक की सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। विद्यार्थी इन कार्यक्रमों को डीटीएच के साथ पीएम ई-विद्या के यूट्यूब चैनल और मोबाइल एप पर भी देख सकेंगे।
डिजिटल शिक्षण की रणनीतियों का लिया प्रशिक्षण
पीएम ई-विद्या के लिए चयन के बाद रुचिरा चंदेल ने 10 से 14 अगस्त तक आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान रुचिरा चंदेल ने डिजिटल माध्यमों से शिक्षण को अधिक प्रभावी, सुलभ और व्यावहारिक बनाने के लिए कई सुझाव और वृद्धि रणनीति प्रस्तुत कीं। एससीईआरटी के मास्टर ट्रेनर्स ने उनके नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने में मदद मिल सकती है। एससीईआरटी निदेशक डॉ. गणेश कुमार ने कहा कि पीएम ई-विद्या विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा समान रूप से पहुंचाने का राष्ट्रीय मिशन है।
विज्ञापन
स्कूलों में लागू होंगी नई डिजिटल पहल
रुचिरा चंदेल की कार्ययोजना में स्कूलों में विद्यार्थी क्यूआर कोड स्कैन कर डिजिटल सामग्री तक पहुंचने और लाइव कक्षाओं का उपयोग करने में एक-दूसरे की मदद करेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी पवन कुमार, पीएम ई-विद्या समन्वयक संयुक्त निदेशक कमल किशोर तथा मुख्य मास्टर ट्रेनर्स आशीष कुमार दीक्षित, ज्ञान बहादुर, शिखा साहू और अमित कुमार रहे।