{"_id":"673cd3035e5621827b0a7acf","slug":"rubber-factory-seized-in-parikshitgarh-fine-of-rs-2-lakh-meerut-news-c-14-mrt1026-711374-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: परीक्षितगढ़ में रबड़ फैक्टरी सीज, दो लाख रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: परीक्षितगढ़ में रबड़ फैक्टरी सीज, दो लाख रुपये जुर्माना
विज्ञापन
परीक्षितगढ़ (मेरठ)। अवैध रूप से संचालन और प्रदूषण बढ़ाने के लिए जिम्मेदार रबड़ फैक्टरी पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने टीम ने मंगलवार को गांव नारंगपुर खूंटी आसिफाबाद क्षेत्र में छापा मारा। यहां रबड़ फैक्टरी को सीज कर संचालक सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
वन क्षेत्राधिकारी के मुताबिक रबड़ पैरालिसिस फैक्टरी हस्तिनापुर वन्यजीव क्षेत्र के इको सेंसेटिव जोन में संचालित थी। एक सूचना पर टीम की ओर से प्रबंधक व जमीन के मलिक को फैक्टरी बंद करने के नोटिस दिए गए थे। नोटिस के बावजूद फैक्टरी के संचालन का पता चला तो टीम के साथ छापा मारा गया। जांच के दौरान पाया गया कि यहां रबड़ का इस्तेमाल कार्बन पदार्थ, ईंधन तेल, स्टील बनाने में होता मिला। मौके से 50 क्विंटल रबड़, 20 क्विंटल ईंधन, कच्चा माल बरामद कर फैक्टरी को सीज किया गया।
इसके साथ ही अवैध रूप से रबड़ फैक्टरी संचालन करने पर नफीस, अमीरूद्दीन, बबलू, अमित सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दो लाख रुपये का जुर्माना किया गया। जुर्माना की रकम अदा करने पर छोड़ दिया गया है। वन टीम में शामिल वन दरोगा, राजेश्वर, देवेंद्र गंगवार, अमित भंड़ारी, बीट प्रभारी दिनेश कुमार, रणबीर, बबली आदि रहे।