फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RTI activist assaulted; FIR registered against two individuals.

Meerut News: आरटीआई कार्यकर्ता से मारपीट, दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Tue, 25 Aug 2026 10:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
RTI activist assaulted; FIR registered against two individuals.
मुंडाली। शाफियाबाद लोटी में कथित आरटीआई कार्यकर्ता फारूख से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने स्कूल संचालक और उसके साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में इसे अपहरण का प्रयास बताया गया था, लेकिन पुलिस ने जांच में इसे संपत्ति विवाद बताया है। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।
विज्ञापन

हापुड़ निवासी फारूख ने मुंडाली थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि हापुड़ स्थित रेनबो पब्लिक स्कूल के संचालक जर्रार से उन्होंने एक प्लॉट खरीदा था। कागजातों में कमियों के कारण दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इस मामले का मुकदमा हापुड़ न्यायालय में विचाराधीन है। सोमवार को जर्रार अपने एक साथी के साथ शाफियाबाद लोटी स्थित फारूख के जनसेवा केंद्र पर पहुंचा। वे कॉलेज रंग की स्कॉर्पियो में आए थे। पहले तीनों ने गाड़ी में बैठकर बात की। बाद में गाड़ी से उतरने के बाद सड़क पर कहासुनी और मारपीट हो गई। पुलिस ने फारूख की तहरीर और तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने भी इसे संपत्ति विवाद और आपसी कहासुनी का मामला बताया है। कहा कि पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed