फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RSS will be the biggest record, force deployed throughout the city

RSS का आज बनेगा सबसे बड़ा रिकॉर्ड, शहर में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात

Sun, 25 Feb 2018 12:38 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 25 Feb 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
RSS will be the biggest record, force deployed throughout the city
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में आज रविवार को संघ के स्वयंसेवकों का सैलाब उमड़ेगा। तीन लाख से ज्यादा स्वयं सेवक राष्ट्रोदय समागम में हिस्सा लेंगे। आरएसएस के इस समागम में 14 जिलों से स्वयंसेवक पहुंचेंगे। इसके लिए तैयारियों को पूरा करने में संघ और पुलिस प्रशासन ने पूरी ताकत लगा दी है। शनिवार को जागृति विहार स्थित कार्यक्रम स्थल पर तमाम आला प्रशासनिक अधिकारी डेरा डाले रहे। कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार, एडीजी प्रशांत कुमार, डीएम अनिल ढींगरा, एसएसपी मंजिल सैनी ने पहुंचकर जायजा लिया।

विज्ञापन


एक ही गणवेश में तीन लाख से ज्यादा स्वयंसेवकों का समागम संघ के इतिहास में नहीं बल्कि विश्व के इतिहास में एक ऐसा आयोजन होगा, जहां एक ड्रेस में इतनी बड़ी संख्या में किसी संगठन के स्वयंसेवक एकत्र हुए हों।
विज्ञापन


जागृति विहार विस्तार योजना में यह बड़ा कार्यक्रम आयोजित हो रहा है, जिसके लिए एक पखवाड़े से तैयारियां चल रही हैं। आरएसएस के तमाम बड़े पदाधिकारी इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं। तीन लाख स्वयं सेवकों की सुरक्षा के लिए छह हजार से ज्यादा पुलिस जवान लगाए गए हैं। मैदान में प्रवेश के लिए छह मुख्य द्वार बनाए गए हैं। राष्ट्रोदय कार्यक्रम में सुरक्षा के मद्देनजर तमाम एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि शास्त्रीनगर, जागृति विहार और राष्ट्रोदय समागम स्थल के आसपास चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। लेकिन पुलिस अफसरों को सुरक्षा व्यवस्था से ज्यादा ट्रैफिक कंट्रोल करना बड़ी चुनौती लग रही है। कार्यक्रम में वाहनों की संख्या देखते पुलिस ने शहर की बाहरी सीमा रात में ही सीज कर दी। कार्यक्रम खत्म होने पर शहर जाम हो सकता है, इसको लेकर पुलिस ने अलग से व्यवस्था बनाई है। पुलिस सिर्फ शहर से बाहर जाने का रास्ता खोलेगी, आने का रास्ता बंद होगा।

पढ़ें : क्रांति धरा पर नया इतिहास रचने जा रहा है RSS, जानिए क्या होगा खास

मोहन भागवत स्वयं सेवकों को करेंगे संबोधित

RSS will be the biggest record, force deployed throughout the city
राष्ट्रोदय मंच - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रोदय समागम में सुबह 9 बजे से स्वयंसेवक पहुंचने लगेंगे। कार्यक्रम में तीन बजे सरसंघ चालक मोहन भागवत स्वयं सेवकों को संबोधित करेंगे। एडीजी प्रशांत कुमार का कहना कि सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली समेत कई राज्यों से आई एजेंसियों ने मेरठ में डेरा डाल लिया है। कोई संदिग्ध व्यक्ति तक कार्यक्रम में नहीं घुस सकता है। एसएसपी मंजिल सैनी का कहना कि ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए मेरठ जोन की पूरी ट्रैफिक पुलिस को लगाया है। शहर की बाहरी सीमा सीज कर दी गई है। रविवार सुबह दस बजे से शहर में आने वाले सभी वाहनों को बाहर ही रोका जाएगा।

राष्ट्रोदय में डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा करेंगे शिरकत
राष्ट्रोदय में शामिल होने के लिए पांच विशिष्ट लोगों के कार्यक्रम संघ नेतृत्व को प्राप्त हो चुके हैं। इसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा का जहां कार्यक्रम अंतिम रूप से तय हो गया, वहीं केशव प्रसाद मौर्य के आने का कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है। संघ नेतृत्व को जो विशिष्ट लोगों के कार्यक्रम प्राप्त हुए हैं, उनमें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल, राष्ट्रीय सहमंत्री संगठन शिवप्रकाश के साथ ही केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, डा. महेश शर्मा के साथ ही प्रदेश सरकारी में मंत्री चेतन चौहान, सुरेश राणा, अतुल गर्ग, अनुपमा जायसवाल और भूपेंद्र सिंह शामिल हैं। जबकि इनके अलावा मेरठ प्रांत में आने वाले सभी भाजपा सांसद व विधायकों के साथ ही अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

पहली बार गणवेश में दिखेंगे कई नेता

RSS will be the biggest record, force deployed throughout the city
कमांडो पुलिस - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रोदय में कुछ ऐसे भी जनप्रतिनिधि और नेताओं पर लोगों की निगाह होगी, जो पहली बार गणवेश में नजर आएंगे। इनमें मीरापुर विधानसभा से भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना, पथिक सेना के अध्यक्ष मुखिया गुर्जर, उनके पुत्र जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, बागपत विधायक योगेश धामा सहित कई पूर्व विधायक जो हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। सब पहली बार गणवेश में नजर आएंगे। 

मोहन भागवत देर शाम पहुंचे मेरठ 
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक डॉ. मोहन राव भागवत देर शाम मेरठ शताब्दीनगर स्थित माधवकुंज पहुंच गये। संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख अजय मित्तल ने बताया कि डॉ. भागवत रात्रि प्रवास माधवकुंज में करेंगे। सुबह संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों से वार्ता व बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर में तीन बजे राष्ट्रोदय कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। रविवार रात भी माधवकुंज में प्रवास के साथ वरिष्ठ पदाधिकारियों से वार्ता करेंगेे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed