{"_id":"5e1f7beb8ebc3e4b2e5e2053","slug":"rss-was-british-informar-meerut-news-mrt4640244197","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजों का मुखबिर था आरएसएस : हाजी याकूब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजों का मुखबिर था आरएसएस : हाजी याकूब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के 64वें जन्मदिवस पर पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी ने भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। शास्त्रीनगर स्थित कांशीराम पार्क में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मुल्क की आजादी में सबसे ज्यादा मुसलमानों और उलेमाओं ने बलिदान दिया। भाजपा और आरएसएस का आजादी से कोई लेना-देना नहीं है। इनका तो 90 साल पुराना सपना पूरा हुआ है। आरएसएस से जुड़े लोग अंग्रेजों की मुखबिरी करके हिंदू और मुसलमानों को जेल में डलवाते थे।
उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज सरकार नहीं आरएसएस का एजेंडा चल रहा है। इन्हें सिर्फ पाकिस्तान, कश्मीर और मुसलमान दिखता है। उन्होंने पाकिस्तान पर भी निशाना साधा। पाकिस्तान हमारे हिंदुस्तान के दो घंटे का भी मेहमान नहीं है। अगर सीमा पार कोई भी युद्ध होता है सबसे ज्यादा यहां का मुसलमान आगे रहेगा। यहां का मुसलमान कभी पाकिस्तान को नहीं चाहता। नागरिकता कानून हमें पाकिस्तान भगाने के लिए लाया गया है। इसलिए लोग पाकिस्तान न जाने के ऊपर जान दे रहे हैं। उन्होेंने कहा कि सरकार ने सिर्फ महंगाई, नौजवानों को बेरोजगार करने की तरफ कदम बढ़ाया है।
बेईमानी को खुशी के साथ पीया
लोकसभा चुनाव की हार पर याकूब कुरैशी ने कहा कि आज मशीनों के अलावा कई चीजों से चुनाव लड़ना पड़ रहा है। अगर मैं मतगणना के उस समय खुलकर बोल देता तो शहर का माहौल खराब हो जाता। लेकिन मैंने बेईमानी को खुशी के साथ पीया। मैंने लोगों से कहा यही भगवान का हुक्म है। समारोह में रवि गौतम और किरणपाल ने रागिनी और गाने सुनाए। वहीं बसपा नेताओं ने 64 किलो का केक भी काटा।
विज्ञापन
कम रही भीड़
पिछले कई वर्षों की अपेक्षा समारोह में भीड़ कम रही। हालांकि कोई बड़ा नेता मंच पर नहीं पहुंचा। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राईन भी समारोह में नहीं पहुंचे। इस मौके पर प्रभारी कमल सिंह राज, जिलाध्यक्ष सुभाष प्रधान, पूर्व मंत्री लखीराम नागर, मुरारी लाल केन, दयाराम प्रजापति, मनोज अधाना मौजूद रहे।
बसपा कार्यकर्ताओं ने बांटे कंबल
बसपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन कंबल बांटे। इस दौरान शाहजहां, सैफी, मोहित जाटव, दिनेश काजीपुर, दीपक राणा, शादाब अंसारी मौजूद रहे।