फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RSS route march in city

आरएसएस ने निकला पथ संचलन

Wed, 09 Oct 2019 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
RSS route march in city
विजयदशमी के मौके पर गंगानगर में आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा पथ संचलन किया गया। - फोटो : MEERUT
मेरठ।
विज्ञापन

विजयदशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 94 वर्ष पूरे होने पर स्थापना दिवस मनाया गया। शहर में 28 स्थानों से निकाले गए पथ संचलन में तीन हजार से अधिक गणवेश धारी स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कई स्थानों पर स्वयंसेवकों ने संबोधन में राम के चरित्र और पराक्रम को आदर्श बताया।
शहर में गंगानगर, शास्त्रीनगर, जागृति विहार, लोहिया नगर, नवचंडी नगर, माधव नगर, शिवाजी नगर, शंकर नगर, महावीर नगर, सूरजकुंड, परतापुर आदि क्षेत्रों में पथ संचलन हुआ। शताब्दीनगर स्थित माधवकुंज में सहप्रांत प्रचार प्रमुख सुरेंद्र सिंह ने कहा कि विजयदशमी सिर्फ राम की रावण पर विजय का दिवस नहीं है। यह असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय, दुराचार पर सदाचार और असुरत्व पर देवत्व की विजय का संदेश है। उन्होंने कहा कि राम हिंदू जीवन पद्धति के आदर्श मर्यादाओं के साथ ही शक्ति और पराक्रम के भी आदर्श हैं।
विज्ञापन

गंगानगर में हुए कार्यक्रम में विद्या भारती के प्रांत संगठन मंत्री तपन ने कहा कि संघ 94 वर्ष की यात्रा में आम लोगों का विश्वास जीतने, राष्ट्र जागरण के प्रयास में पूर्ण रूप से सफल रहा है। वर्तमान में आरएसएस विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन है। महानगर प्रचार प्रमुख संजीव कुमार ने कहा कि वर्तमान में वनवासी कल्याण आश्रम के आदिवासी क्षेत्रों में डेढ़ लाख से ज्यादा सेवा कार्य चल रहे हैं। मुख्य वक्ताओं में प्रान्त प्रचार प्रमुख अजय मित्तल, विभाग संघचालक जतन स्वरूप, विभाग कार्यवाह अशोक, विभाग संपर्क प्रमुख अरुण जिन्दल, विभाग शारीरिक प्रमुख मनोज कुमार ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा
पथ संचलन का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। पल्लवपुरम फेज द्वितीय पी-पाकेट से पथ संचलन शुरू किया गया। यहां से पल्लवपुरम के विभिन्न पॉकेट से होता हुआ गया। जगह जगह पथ संचलन का लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान प्रांत कार्यवाह फूल सिंह, शिवनंदन गर्ग के अलावा स्थानीय भाजपा के नेता भी शामिल हुए। पी पॉकेट पर समापन हुआ।
पथ संचलन में तीन पीढ़ियां एक साथ
पथ संचलन में तीन पीढ़ियां भी एक साथ दिखाई दीं। वर्ष 1965 में प्रशिक्षण ले चुके सीताराम वर्मा उनके पुत्र मनोज वर्मा और उनके पोते आर्यन और कार्तिक ने भी पथ संचलन में भाग लिया। इसके अलावा माधव नगर का पथ संचलन सूरजकुंड पार्क से शुरू होकर फूलबाग कालोनी, नेहरु नगर, पंचशील होता हुआ सूरजकुंड पार्क पहुंचा।

सात दिवसीय प्रशिक्षण का समापन
मेरठ। महावीर एजुकेशनल पार्क में चल रहे सात दिवसीय संघ प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हुआ। इसमें सरधना के करीब 250 स्वयंसेवकों ने प्राथमिक शिक्षा वर्ग में भाग लिया। इस अवसर पर वर्ग कार्यवाह डा. धर्म ने कहा कि स्वयंसेवक होने से बढ़कर गर्व और सम्मान की दूसरी बात हमारे लिए कोई नहीं है। इस मौके पर संस्थान के चेयरमैन धर्मेंद्र भारद्वाज का आभार व्यक्त किया। यहां वर्ग पालक सुधांशु, मुख्य शिक्षक कमल, बौद्घिक वर्ग प्रमुख अनिल, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed