फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RSS has meeting in Meerut and MP and MLAs were given homework

संघ ने मेरठ में लगाई पाठशाला... मंत्रियों और सांसदों को दिया होमवर्क

Sat, 28 Dec 2019 08:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 28 Dec 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
RSS has meeting in Meerut and MP and MLAs were given homework
बैठक में जाते मंत्री संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संशोधन कानून (सीएएए) लागू होने के बाद देशभर में मचे बवाल के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) भी सतर्क हो गया है। शनिवार को मेरठ के शताब्दी नगर स्थित माधवकुंज में आरएसएस द्वारा लगाई गई पाठशाला में पश्चिमी क्षेत्र के सांसदों, विधायकों, जिलाध्यक्ष, मेयर सहित 200 से अधिक पदाधिकारियों को करीब चार घंटे तक पाठ पढ़ाया गया। जिसमें संघ पदाधिकारियों और भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने सभी को सीएए को घर-घर पहुंचाने का होमवर्क दिया। वहीं, प्रदेश में इस कानून को जनता को अधिक से अधिक समझाने के लिए छह बड़ी रैलियां आयोजित होगी। इसमें एक रैली पश्चिमी क्षेत्र में मेरठ में होने की संभावना है।

विज्ञापन


माधवकुंज में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू हुई आरएसएस की इस गोपनीय समन्वय बैठक में दो सत्र आयोजित किए गए। जिसमें संघ के क्षेत्र प्रचारक आलोक और प्रांत प्रचारक धनीराम ने सीएए को घर-घर तक पहुंचाकर समझाने के विषय पर योजना तैयार की। इस बैठक के बाद ब्लॉकवार बैठकों का आयोजन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को संघ की तरफ से ‘राष्ट्रदेव’ का विशेष जनजागरण अंक भी दिया गया। इस पंफलेट को चार भागों में बांटा गया। पंफलेट में सीएए को समझाने के लिए उसकी पृष्ठभूमि, इतिहास, प्रचारित भ्रम, सत्यता के बारे में विस्तार से बताया गया। इसे पार्टी पदाधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और प्रचारित करने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन


दो केंद्रीय, नौ राज्य मंत्री रहे मौजूद 
बैठक में पश्चिम क्षेत्र के 55 विधायकों और 11 सांसदों को बुलाया गया। जिसमें प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, गाजियाबाद सांसद और केंद्रीय परिवहन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह, मुजफ्फरनगर सांसद, केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान, गन्ना मंत्री सुरेश राणा, गौतमबुद्घनगर सांसद डॉ. महेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान, बलदेव सिंह औलख, राज्यमंत्री अतुल गर्ग, विजयपाल सिंह कश्यप, गुलाबो देवी, अनिल शर्मा आदि शामिल रहे। प्रदेश भाजपा से चार पदाधिकारियों सहित पश्चिमी क्षेत्र की पूरी कमेटी, पश्चिमी क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्ष और महामंत्री के साथ ही संघ के सभी 29 अनुसांगिक संगठनों के जिलाध्यक्ष, जिला संयोजक व जिला प्रभारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये कानून किसी की नागरिकता नहीं छीनेगा : सिंह
सांसद और केंद्रीय परिवहन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि जो विस्थापित अल्पसंख्यक प्रताड़ित होकर भारत आ रहे हैं उनके लिए व्यवस्था की गई है। ये कानून किसी की नागरिकता नहीं छीनेगा। मुस्लिम देशों से मुस्लिम प्रताड़ित होकर क्यों भारत आएगा। ये बात उन्होंने इस कानून में मुस्लिमों को न जोड़ने वाले सवाल पर कही।
  
लोगों को उकसाकर विरोध कराया : राणा
प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि ये कानून किसी की नागरिकता नहीं लेगा। बल्कि ये नागरिकता देने वाला कानून है। वहीं, जिन लोगों को उकसाकर ये विरोध कराया गया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

बच्चे कहां से आए विस्तृत जांच हो : बालियान
सांसद व केंद्रीय पशुपालन मत्स्य राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि किसी को उम्मीद नहीं थी कि ऐसा होगा। छोटे-छोटे बच्चे आ गए। कहां से लोग आए, किसने भड़काया और उनके दिमाग में कहां से ये बातें आई, इसकी विस्तृत जांच होनी चाहिए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed