फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RSS and VHP activists will reach delhi on Ram temple issue

राम मंदिर मुद्दे पर आरएसएस और विहिप कार्यकर्ताओं का बड़ा ऐलान, तैयार की रणनीति

Wed, 21 Nov 2018 03:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 21 Nov 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
RSS and VHP activists will reach delhi on Ram temple issue
RSS

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद ने रणनीति तैयार की है। जिसके तहत केंद्र सरकार पर अध्यादेश लाने या विशेष कानून बनाने को दबाव बनाया जाएगा। इसके के लिए 9 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में एनसीआर क्षेत्र सहित आसपास के जनपदों से भी 10 लाख लोगों के पहुंचने का लक्ष्य रखा है। रैली की तैयारी को संघ अपने निर्देशन में करा रहा है। बैठक में तय हुआ कि महानगर से 600 बसों में 30 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता जाएंगे। 

विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से संघ के निर्देशन में विहिप सहित अन्य संगठनों के साथ लगातार समन्वय बैठकें चल रही है, मंगलवार को भी माधवकुंज में बैठक हुईं। इन बैठकों में बताया गया कि मेरठ महानगर को संघ की दृष्टि से 32 नगराें में बांटा गया है। प्रत्येक नगर को उसका लक्ष्य देते हुए महानगर से 30 हजार कार्यकर्ताओं के दिल्ली जाने का लक्ष्य तय किया गया। 

विज्ञापन

ये सभी कार्यकर्ता 600 बसों से दिल्ली जाएंगे। सुबह 8 बजे सभी बसें दिल्ली रवाना हो जाएंगी। संघ द्वारा बुलायी गयी बैठकों में शाखा स्तर तक के कार्यकर्ताओं को बुलाया जा रहा है। प्रत्येक कार्यकर्ता को उसके स्वयं के जाने के साथ ही दूसरे लोगों के ले जाने का लक्ष्य भी दिया जा रहा है। 9 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली इस रैली में मेरठ प्रांत से 3.50 लाख लोगों के ले जाने का लक्ष्य तय हुआ है। 

मेरठ प्रांत में मेरठ मंडल सहित मुरादाबाद और सहारनपुर मंडल आते हैं। ऐसे में इन सभी मंडलों के 14 जनपदों से कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे। बैठक में विहिप विभाग मंत्र गोपाल शर्मा ने 9 दिसंबर को रामलीला मैदान 10 लाख लोग एकत्र होंगे। इन सभी राम भक्तों की शक्ति का प्रदर्शन निर्णायक होगा। विश्व हिंदू परिषद की अगुवाई व संतों की उच्चाधिकारी समिति के मार्गदर्शन में जल्द ही पूरे देश के अंदर एक बहुत बड़ा आंदोलन खड़ा होने वाला है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed