{"_id":"6ae212bf3eda60df3e0c779b","slug":"rs-60000-withdrawn-from-a-labourers-account-after-hacking-his-mobile-phone-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106655-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मोबाइल हैक कर मजदूर के खाते से निकाले 60 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मोबाइल हैक कर मजदूर के खाते से निकाले 60 हजार रुपये
विज्ञापन
चार्जिंग पर लगाते ही हैंग हुआ मोबाइल, मैसेज आने पर ठगी का पता चला
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। सिवाया गांव में साइबर ठग ने एक मजदूर का मोबाइल हैक कर उसके बैंक खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए। मजदूर ने मेहनत-मजदूरी कर यह रकम अपने खाते में जमा की थी। मोबाइल पर रुपये निकलने का संदेश आने पर उसे ठगी का पता चला। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।सिवाया गांव निवासी प्रेमपाल सिंह ने दौराला थाने पर दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह उसने अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगाया था। इसी दौरान अचानक मोबाइल हैंग हो गया। उसने फोन बंद करने का प्रयास किया, लेकिन इसी बीच उसके बैंक खाते से 60 हजार रुपये निकलने का संदेश आ गया। खाते से पूरी जमा पूंजी निकलने पर उसके होश उड़ गए। पीड़ित मोबाइल लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए तहरीर दी। साइबर सेल थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
-- -- -- -- -- --