फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rs 1.70 lakh swindled under the pretext of an insurance policy; victim beaten up upon asking for the money back.

Meerut News: बीमा पॉलिसी के नाम पर 1.70 लाख ठगे, मांगने पर पीटा

Tue, 14 Jul 2026 09:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
Rs 1.70 lakh swindled under the pretext of an insurance policy; victim beaten up upon asking for the money back.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर कॉलोनी निवासी युवक पिंटू से फर्जी बीमा पॉलिसी के नाम पर 1.70 लाख रुपये की ठग लिए। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने परतापुर थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
अंबेडकर नगर निवासी पिंटू पुत्र शीशपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नई बस्ती थाना टीपी नगर निवासी राजन राव अपने साथी के साथ खुद को आईसीआई का पॉलिसी एडवाइजर बताकर उसके संपर्क में आया था। शुरुआत में उसने पॉलिसी लेने से इन्कार कर दिया, लेकिन आरोपी लगातार उसके घर आता रहा। भरोसा दिलाने पर उसने अपने चाचा ब्रह्म सिंह के नाम से बीमा पॉलिसी कराने के लिए करीब 1.70 लाख रुपये राजन को दे दिए।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि रुपये लेने के बाद भी आरोपी ने न तो पॉलिसी का बॉन्ड दिया और न ही कोई दस्तावेज उपलब्ध कराया। आरोप है कि आठ जुलाई की सुबह करीब 11 बजे आरोपी ने दिल्ली रोड स्थित अविका होटल के पास बॉन्ड देने के बहाने बुलाया। वहां पहुंचने पर बॉन्ड मांगने पर आरोपी आगबबूला हो गया और गाली-गलौज करते हुए अपने साथी के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर पीड़ित को बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि जाते समय आरोपी ने दोबारा रुपये या बॉन्ड मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने बताया कि 13 जुलाई को वह तेजगढ़ी स्थित संबंधित बीमा शाखा पहुंचा, जहां उसे जानकारी मिली कि राजन राव को लोगों के साथ कथित धोखाधड़ी की शिकायतों के चलते कंपनी से हटा दिया गया है। इसके बाद उसने पूरे मामले की शिकायत परतापुर थाने में दर्ज कराई। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed