फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rs 1.45 lakh withdrawn from farmer's account in two days

Meerut News: किसान के खाते से दो दिन में निकाले 1.45 लाख रुपये

Mon, 19 Oct 2026 06:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
Rs 1.45 lakh withdrawn from farmer's account in two days
यूपीआई से हुईं दो ट्रांजेक्शन, किसान ने ऑनलाइन भुगतान करने से किया इन्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कुशावली गांव निवासी एक किसान के बैंक खाते से दो दिन में यूपीआई के माध्यम से 1.45 लाख रुपये निकल गए। किसान का कहना है कि उसने कोई ऑनलाइन भुगतान नहीं किया। पीड़ित ने थाना सरधना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कुशावली निवासी सोनू पुत्र इंद्रपाल सिंह ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक में उसका खाता है। आरोप है कि 22 सितंबर को उसके खाते से यूपीआई के माध्यम से 95 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन हुई। इसके अगले दिन 23 सितंबर को खाते से 50 हजार रुपये और निकल गए। इस तरह दो दिनों में कुल 1.45 लाख रुपये खाते से निकाल लिए गए।
विज्ञापन

सोनू के अनुसार, उसने अपनी ओर से कोई ऑनलाइन भुगतान नहीं किया था। इसके बावजूद खाते से रकम निकलने पर वह परेशान हो गया। बैंक पहुंचकर जानकारी की तो उसे यूपीआई के माध्यम से ट्रांजेक्शन होने का पता चला। पीड़ित ने थाना सरधना में पुलिस को मामले की जानकारी दी। तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed