{"_id":"6718004685abda99040c1524","slug":"rs-10-lakh-snatched-from-the-director-of-ganga-amrit-hospital-report-filed-meerut-news-c-26-1-sal1002-130566-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गंगा अमृत अस्पताल के निदेशक से 10 लाख हड़पे, रिपोर्ट दर्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गंगा अमृत अस्पताल के निदेशक से 10 लाख हड़पे, रिपोर्ट दर्जे
Wed, 23 Oct 2024 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 23 Oct 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
शामली। शहर के गंगा अमृत अस्पताल के निदेशक डाॅ. सुनील पंवार से साझेदार ने ही छात्रों की फीस और अन्य शुल्क के नाम पर 10 लाख रुपये हड़प लिए। अब रुपये देने से इनकार किया जा रहा है। कोर्ट के आदेश पर आरोपी साझेदार के खिलाफ आदर्श मंडी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
अस्पताल के निदेशक ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराए मुकदमे में कहा कि वह शामली के गंगा अमृत मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के निदेशक हैं। कुछ समय पूर्व मुजफ्फरनगर के राजपुर निवासी रविंद्र कुमार ने गंगा अमृत मेडिकल इंस्टीट्यूट के नाम और डिजाइन के तहत चिकित्सा संस्थान स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। दोनों पक्षों ने तय किया कि वह पचास पचास प्रतिशत तक योगदान देंगे। दोनों पक्षों ने वर्ष 2017 में 15 साल के लिए साझेदारी की थी।
आरोप है कि आरोपी ने छात्रों के प्रवेश एवं अन्य शुल्क को प्राप्त कर संस्थान के खाते में उक्त रुपये नहीं जमा कर अपने खाते में जमा किए। जब आरोपी की धाखोधड़ी के बारे में पता लगा तो कहा कि वह राशि को जल्द ही वापस कर देना। मगर बार बार मांगने के बावजूद रुपये नहीं दिए गए।
विज्ञापन
अब रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ं