फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rs 10 lakh fine charged for not applying mask

मास्क न लगाने वालों से वसूला 10 लाख रुपये जुर्माना

Mon, 29 Jun 2020 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Rs 10 lakh fine charged for not applying mask
मास्क न लगाने वालों से वसूला 10 लाख रुपये जुर्माना
विज्ञापन

मेरठ। लॉक डाउन के दौरान उत्तर प्रदेश कोविड-19 (द्वितीय संशोधन) नियमावली के अंतर्गत की जा रही कार्रवाई के बावजूद लोग मनमानी से बाज नही आ रहे हैं। रविवार को मास्क न लगने पर जुर्माने के दायरे में आने वालों का आंकड़ा 10380 पहुंच गया, जिनसे 10 लाख से अधिक जुर्माना वसूला गया है। कोरोना सेल के नोडल अफसर ने बताया कि रविवार को 331 मास्क न लगाने वाले लोगों से 34100 रुपये जुर्माना वसूला गया। लॉक डाउन उल्लंघन के तहत 24 चालान किये गए, जिसकी एवज में 6550 रुपये जुर्माने के वसूले गए। इसके अलावा दुपहिया वाहन पर पिछली सीट पर यात्रा करने वालों पर भी कार्यवाही की गई है। रविवार को जनपद में 42 लोगों पर कार्यवाही कर 12750 रुपये जुर्माना वसूला। अभी तक इस एवज में 4321 लोगों पर कार्यवाही कर 12 लाख से अधिक जुर्माना वसूला जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed