फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RPF Retired Daroga sent to jail in case of sexual assault attacked at Saharanpur

सहारनपुर: दुष्कर्म मामले में आरपीएफ का सेवानिवृत्त दरोगा गिरफ्तार, कोर्ट से भेजा गया जेल

Wed, 18 Sep 2019 08:18 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 18 Sep 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
RPF Retired Daroga sent to jail in case of sexual assault attacked at Saharanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने आरपीएफ के सेवानिवृत्त दरोगा को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला ने एक महीना पूर्व सहारनपुर के सदर बाजार कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन


रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने 17 अगस्त 2019 को आरोपी हरपाल सिंह निवासी ब्रह्मपुरी कॉलोनी पेपर मिल रोड सहारनपुर के खिलाफ सदर बाजार कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसमें बताया था कि हरपाल सिंह से उसकी मुलाकात 2015 में हुई थी। हरपाल सिंह ने खुद को आरपीएफ में दरोगा बताया था। साथ ही बताया था कि उसे घर में खाना बनाने एवं घरेलू काम के लिए एक महिला की जरूरत है। महिला को भी काम की तलाश थी। इसलिए उसने हरपाल सिंह के घर पर काम करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाया कि हरपाल सिंह ने खुद को अकेला बताकर शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो 25 जनवरी 2017 को हरपाल ने उसे एक मंदिर में ले जाकर बिना माला पहनाकर कह दिया कि उसने शादी कर ली। वह बाद में पंजीकरण करा लेगा, लेकिन उसने शादी का पंजीकरण नहीं कराया। जब वह गर्भवती हो गई तो हरपाल सिंह ने उसे मारपीट करके घर से निकाल दिया। उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी हरपाल ने उसे अपने साथ रखने से इंकार कर दिया, जबकि उसके एक बेटा भी है, जो सितंबर 2018 में पैदा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अदालत ने दुष्कर्म के दो आरोपियों को सुनाई 10-10 साल की सजा, लगाया 2.50 लाख का जुर्माना

सदर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में आरोपी हरपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सदर कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को पेपर मिल रोड से गिरफ्तार कर लिया है। हरपाल सिंह आरपीएफ का सेवानिवृत्त दरोगा है। कोर्ट में पेश करके आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि हरपाल सिंह की उम्र लगभग साठ वर्ष है। 

बच्चे की कराई जाएगी डीएनए जांच
पीड़िता का दावा है कि बच्चा हरपाल सिंह का है, लेकिन आरोपी हरपाल को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया, तो वह इस बात से मुकर गया। इंस्पेक्टर पंकज पंत का कहना है कि इस बात की पुष्टि के लिए बच्चे की डीएनए जांच कराने पर विचार चल रहा है। ताकि पता चल सके कि बच्चा हरपाल का है या नहीं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed