फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rozgar mera held in tahsheel, migrate labour found work

तहसील में लगा रोजगार मेला, प्रवासी मजदूरों को मिला रोजगार

Fri, 26 Jun 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
rozgar mera held in tahsheel, migrate labour found work
तहसील में स्थित रोजगार मेले में रजिस्ट्रेशन कराते प्रवासी व अप्रवासी मजदूर। - फोटो : MAWANA
मवाना/सरधना। सरधना तहसील मुख्यालय पर प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से शासन की तरफ से दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन 35 मजदूरों का चयन किया गया। वहीं मवाना तहसील में आई पांच कंपनियों ने 94 मजदूरों को रोजगार के लिए चुना।
विज्ञापन

मेले में एसडीएम अमित कुमार भारतीय, तहसीलदार अवनीश कुमार, खंड विकास अधिकारी सुनीत कुमार भाटी आदि मौजूद रहे। खंड विकास अधिकारी सुनीत कुमार भाटी ने बताया कि दो दिवसीय मेले में कुल 189 पंजीकरण हुए, जबकि 76 को रोजगार के लिए चयनित किया गया। शेष मजदूरों को आश्वस्त किया गया है कि उन्हें भी जल्द रोजगार मुहैय्या कराया जाएगा। सभी सरकार के इस कदम की सराहना की। जिला सेवायोजन अधिकारी के वरिष्ठ सहायक ऋषि व विजय कुमार व अनिल वर्मा व भारतीय जीवन बीमा निगम, आईटीआई व सभी कंपनियों के आगंतुक प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

दूसरे दिन 193 मजदूर पहुंचे
मवाना। मवाना तहसील में आयोजित रोजगार मेले में सेवा योजना विभाग के सहायक जिला रोजगार अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि दूसरे दिन पांच कंपनियां पहुंचीं। दूसरे दिन 107 अप्रवासी मजदूर तथा 86 प्रवासी मजदूर पहुंचे। नवभारत फर्र्टिलाइजर कंपनी ने 18, भारतीय जीवन बीमा निगम ने 24, दयाल ग्रुप फर्टिलाइजर ने 29, आरपीजी प्रोडेक्ट प्रा. लि. ने 19 तथा सी वेकेंटेस पेपर्स लि. ने 04 मजदूरों को चयन किया। कुल 94 मजदूरों का चयन किया गया। मेले में सेवा योजन विभाग, जिला उद्योग केंद्र विभाग, ब्लाक मवाना, ब्लाक हस्तिनापुर, ब्लाक परीक्षितगढ़, ब्लाक माछरा, नगर पालिका मवाना, नगर पंचायत हस्तिनापुर, फलावदा, बहसूमा व किठौर आदि के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed