{"_id":"6956668e501b6d08250a05d4","slug":"royal-challengers-bangalore-beat-meerut-super-kings-meerut-news-c-76-1-smrt1039-107078-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रॉयल चैलेंजर्स ने मेरठ सुपर किंग्स को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रॉयल चैलेंजर्स ने मेरठ सुपर किंग्स को हराया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। पावली खास क्रिकेट ग्राउंड में बृहस्पतिवार को पंचायत क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स मेरठ की टीम ने जीत हासिल की।
टॉस जीतकर मेरठ सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 12 ओवर में टीम 105 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से समर ने 40 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स मेरठ की ओर से अंश सैनी ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स मेरठ की टीम ने आठ ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत में अहमद अली ने 40 और तलह खान की 42 रनों की पारी अहम रही।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि किशन सिंह जाटव, सुमित पाल ने फीता काट कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। विशिष्ट अतिथि वंश चौधरी, समीर सैफी रहे । इस दौरान इरफान सैफी, वीर सिंह, संजू कुमार आदि मौजूद रहे।