फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   routs will be clean of CHC

ब्लैक फंगस के मरीजों को निरंतर बेहतर उपचार दिलाया जाए: सुरेंद्र सिंह

Sat, 19 Jun 2021 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
routs will be clean of CHC
चकाचक होंगे पीएचसी और सीएचसी के मार्ग
विज्ञापन

मेरठ। मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने कहा कि ब्लैक फंगस के मामलों में पिछले एक सप्ताह में काफी कमी आई है। वर्तमान में 20 मरीज मेडिकल कॉलेज, 11 आनंद हॉस्पिटल व न्यूटिमा, लोकप्रिय, मेरठ किडनी और जसवंत राय हॉस्पिटल में दो-दो मरीज भर्ती हैं। जबकि गौतमबुद्ध नगर में मरीजों की संख्या बढ़ी है। अपर निदेशक चिकित्सा आवश्यकता के अनुसार दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। पीएचसी और सीएचसी की ओर जाने वाली क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
मंडलायुक्त ने मंडल के डीएम, सीडीओ एवं सीएमओ के साथ जूम एप पर मीटिंग की। उन्होंने कहा कि कोविड के मामलों में लगातार कमी आई है। बुलंदशहर, हापुड़ और बागपत में लिए गए कुल 5592 एंटीजन टेस्ट में एक भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं मिला। मंडल का एंटीजन पॉजिटिविटी रेट मात्र 0.05 प्रतिशत है। जबकि आरटी-पीसीआर में 0.65 प्रतिशत मरीज पॉजिटिव आए हैं। एंटीजन टेस्ट आवश्यकता के अनुसार कम किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारियों से कहा कि ऐसे व्यक्ति परिवार जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उनके कोविड के इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। टीकाकरण अभियान में प्रगति लाएं और वैक्सीन की उपलब्धता बनाई रखी जाए। प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के कायाकल्प की योजना को तेजी से आगे बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ में कुल 32 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के कायाकल्प के लिए दो करोड़ रुपये की कार्य योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed