फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Route diversion on Diwali, this arrangement on outer routes, choose these routes within Meerut

संभलकर निकलें: दीपावली पर रूट डायवर्जन, बाहरी रूटों पर यह व्यवस्था, मेरठ के भीतर इन रास्तों का विकल्प चुनें

Wed, 30 Oct 2024 06:31 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 30 Oct 2024 06:31 PM IST
सार

मेरठ में दीपावली सहित अन्य त्योहारों के मद्देनजर यातायात पुलिस द्वारा 29 अक्तूबर से 31 अक्तूबर की रात तक रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। यदि आप दिल्ली या आगरा की तरफ जाना चाहते हैं तो इन रास्तों का विकल्प चुनें।

विज्ञापन
Route diversion on Diwali, this arrangement on outer routes, choose these routes within Meerut
चंडीगढ़ में ट्रैफिक - फोटो : फाइल

विस्तार

मेरठ में दीपावली सहित अन्य त्योहारों के मद्देनजर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन का प्लान 29 अक्तूबर लागू कर दिया। 31 अक्तूबर की रात तक यह प्लान जारी रहेगा। रूट डायवर्जन के चलते यातायात पुलिस सभी प्वाइंटों पर तैनात रहेगी।

विज्ञापन


इस रूट से निकलेंगी दिल्ली जाने वाली बसें
दिल्ली-गाजियाबाद रूट की रोडवेज बसें परतापुर इंटरचेंज से एनएच-58 होकर रोहटा रोड, रेलवे ओवरब्रिज, मूक बधिर स्कूल रोड से बाएं मुड़कर मेरठ गर्ल्स पब्लिक स्कूल, गुरु तेग बहादुर के सामने से जली कोठी होकर भैसाली बस अड्डे पर पहुंचेंगी। इसी रास्ते से वापस भी जाएंगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: मुखबिर तंत्र फेल, व्हाट्सएप के जरिये बेचे जा रहे पटाखे, राॅकेट की स्पीड से की जा रही होम डिलीवरी

विज्ञापन
विज्ञापन

सोहराब गेट और भैसाली बस अड्डा ऐसे पहुंचे
सोहराब गेट बस अड्डे की रोडवेज बसें, जिन्हें भैसाली बस अड्डे आना है, वे गांधी आश्रम चौराहे से हंस चौराहे, सूरजकुंड पुलिया, साकेत चौराहे, बाउंड्री रोड होकर जीरो माइल चौराहे से रजबन बाजार, नैंसी चौराहे, औघड़नाथ मंदिर से बालाजी मंदिर होकर वेस्ट एंड रोड पर एसडी सदर के सामने से बस अड्डे तक पहुंचेंगी। ये बसें औघड़नाथ मंदिर, मूक बधिर स्कूल, मेरठ गर्ल्स पब्लिक स्कूल, गुरु तेग बहादुर के सामने से जली कोठी होकर बस अड्डे पर आ सकेंगी।

यहां रहेगा प्रतिबंध
-बेगमपुल से बच्चा पार्क तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
-गंगानगर में शिवचौक से बाजार की ओर सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
-मलियाना पुल के नीचे (किशनगंज) यू-टर्न तक सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
-शारदा रोड पर ब्रह्मपुरी चौराहा, प्याऊ चौराहा, सर्राफा बाजार, वैली बाजार, लाला का बाजार में सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
-घंटाघर से वैली बाजार की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
-आबूलेन बाजार में सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

बाहरी रूटों पर यह व्यवस्था
-मुजफ्फरनगर व रुड़की के ऐसे वाहन, जिन्हें गढ़, मुरादाबाद व हापुड़ आना/जाना है, वे जीरोमाइल चौराहे से कमिश्नर आवास, जेल चुंगी, यूनिवर्सिटी रोड, तेजगढ़ी से जाएंगे।
-गढ़-मुरादाबाद के भारी वाहनों को मुजफ्फरनगर, शामली व बागपत आने जाने के लिए तेजगढ़ी चौराहे से कमिश्नर आवास, जीरो माइल होकर गंतव्य की ओर जाएंगे।
-एल-ब्लॉक से हापुड़ अड्डे की ओर कोई भारी वाहन नहीं जाएगा। ऐसे वाहन तेजगढ़ी होकर आगे बढ़ेंगे।
-बागपत के भारी वाहन जिन्हें गढ़, मुरादाबाद व हापुड़ जाना है, वे बागपत रोड फुटबॉल चौराहे से बिजली बंबा बाइपास से होकर गंतव्य की ओर बढ़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed