फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Route diversion in the city from today till Deepawali, go out after checking

Meerut News: आज से दीपावली तक शहर में रूट डायवर्जन, देखकर निकलें

Tue, 29 Oct 2024 03:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Route diversion in the city from today till Deepawali, go out after checking
मेरठ। दीपावली के मद्देनजर यातायात पुलिस ने रुट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। 29 अक्तूबर को धनतेरस से रुट डायवर्जन रहेगा, जो 31 अक्तूबर की रात तक जारी रहेगा। रुट डायवर्जन के चलते यातायात पुलिस सभी प्वाइंटों पर तैनात रहेगी।
विज्ञापन

दिल्ली-गाजियाबाद रूट की रोडवेज बसें परतापुर इंटरचेंज से एनएच-58 होकर रोहटा रोड, रेलवे ओवर ब्रिज, मूक बधिर स्कूल रोड से बाएं मुड़कर मेरठ गर्ल्स पब्लिक स्कूल, गुरु तेग बहादुर के सामने से जली कोठी होकर भैसाली बस अड्डे पहुंचेंगी। इसी रास्ते से वह वापस भी जाएंगी। सोहराब गेट बस अड्डे की रोडवेज बसें, जिन्हें भैसाली बस अड्डे आना है, वह गांधी आश्रम चौराहे से हंस चौराहा, सूरजकुंड पुलिया, साकेत चौराहा, बाउंड्री रोड होकर जीरो माइल चौराहा से रजबन बाजार, नैंसी चौराहा, औघड़नाथ मंदिर से बालाजी मंदिर होकर वेस्ट एंड रोड पर एसडी सदर के सामने से बस अड्डे तक पहुंचेंगी।
विज्ञापन

हरिद्वार, मुजफ्फरनगर और बिजनौर की रोडवेज बस जादूगर चौराहा से रजबन बाजार, नैंसी चौराहा, औघड़नाथ मंदिर, बालाजी मंदिर, वेस्ट एंड रोड एसडी सदर के सामने से भैसाली बस अड्डे आएंगी। यह बसें औघड़नाथ मंदिर, मूक बधिर स्कूल, मेरठ गर्ल्स पब्लिक स्कूल, गुरु तेग बहादुर के सामने से जली कोठी होकर बस अड्डे आ सकेंगी। यही वापसी का रूट रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
बाहरी रूटों की यह रहेगी व्यवस्था

- मुजफ्फरनगर व रुड़की के ऐसे वाहन जिन्हें गढ़, मुरादाबाद व हापुड़ आना/जाना है, वह जीरोमाइल चौराहे से कमिश्नर आवास, जेल चुंगी, यूनिवर्सिटी रोड, तेजगढ़ी से जाएंगे।
- गढ़-मुरादाबाद के भारी वाहनों को मुजफ्फरनगर, शामली व बागपत आने जाने के लिए तेजगढ़ी चौराहा से कमिश्नर आवास, जीरो माइल होकर गंतव्य की ओर बढ़ना होगा।
- एल ब्लॉक से हापुड़ अड्डा की ओर कोई भारी वाहन नहीं जाएगा। ऐसे वाहन तेजगढ़ी होकर आगे बढ़ेंगे।
- बागपत के भारी वाहन जिन्हें गढ़, मुरादाबाद व हापुड़ जाना है, वह बागपत रोड फुटबॉल चौराहा से बिजली बंबा बाइपास होकर गंतव्य की ओर बढ़ेंगे।
- बच्चापार्क से बेगमपुल कोई वाहन नहीं जाएगा। यहां से सभी भारी वाहन खैरनगर और कमिश्नरी चौराहे के जरिए गंतव्य की ओर बढ़ेंगे।
---
यहां वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध
- बेगमपुल से बच्चा पार्क तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
-गंगानगर में शिवचौक से बाजार की ओर सभी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
-मलियाना पुल के नीचे (किशनगंज) यू-टर्न तक सभी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
-शारदा रोड पर ब्रह्मपुरी चौराहा, प्याऊ चौराहा, सर्राफा बाजार, वैली बाजार, लाला का बाजार में सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
-घंटाघर से वैली बाजार की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
-आबूलेन बाजार में सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed