{"_id":"57d716454f1c1b912cd47dd4","slug":"rout-daiverson","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रूट डायवर्जन, संभलकर निकलें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रूट डायवर्जन, संभलकर निकलें
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Tue, 13 Sep 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकरीद के अवसर पर आज (मंगलवार) नमाज को देखते हुए शहर क्षेत्र में सुबह पांच बजे से अपराह्न तीन बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। एसपी ट्रैफिक किरण यादव ने बताया कि कुछ मार्गों पर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे तो कहीं डायवर्जन प्लान लागू होगा।
ट्रैफिक प्लान
- दिल्ली व बागपत की ओर से आने वाली रोडवेज बसें परतापुर बाईपास से होते हुए वेस्ट एंड रोड की तरफ से होकर भैसाली बस अड्डे पहुंचेंगी। वापसी में गाजियाबाद, दिल्ली, मुजफ्फरनगर जाने का यही रूट होगा।
- दिल्ली चुंगी, शारदा रोड, ब्रह्मपुरी चौराहे और हापुड़ अड्डा से भूमिया पुल की तरफ सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- हापुड़ रोड से आने वाला ट्रैफिक एल ब्लॉक शास्त्रीनगर से आगे नहीं जाएगा। हापुड़ अड्डे से एल ब्लॉक तक भी वाहन नहीं आ-जा सकेंगे। ऐसे वाहन एल ब्लॉक से तेजगढ़ी आ-जा सकेंगे।
विज्ञापन
- बागपत अड्डा फुटबाल चौक और जली कोठी से ईदगाह रेलवे रोड की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
डायवर्जन व्यवस्था
- गढ़ रोड से आने वाले चौपहिया व दोपहिया वाहन गांधी आश्रम चौराहे से हापुड़ अड्डे चौराहे की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे। इन्हें गांधी आश्रम से सूरजकुंड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- ईव्ज चौराहे से हापुड़ अड्डा चौराहे की ओर जाने वाले चौपहिया वाहन अंबेडकर चौराहे से निकलेंगे।
- सोहराब गेट डिपो से सिटी स्टेशन या मवाना रोड की तरफ जाने वाली सिटी बसें तेजगढ़ी से विवि रोड होकर जीरो माइल से औघड़नाथ मंदिर की तरफ से आ-जा सकेंगी।
कड़ी सुरक्षा में मनेगा त्योहार
मेरठ। ईद-उल-अजहा पर जिले में कड़ी सुरक्षा रहेगी। एसएसपी जे. रविंदर गौड ने बताया कि शहर क्षेत्र को तीन जोन और नौ सेक्टरों में बांटा गया है। शहर के 25 संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पीएसी और आरएएफ रहेगी। सभी अफसरों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी दशा में खुले में कुर्बानी न होने दी जाए। अराजक तत्वों पर भी सख्ती से कार्रवाई की जाए।
संवेदनशील क्षेत्र
कोतवाली, तीरगरान, सराफा बाजार, गुदड़ी बाजार, देहलीगेट, खैरनगर, घंटाघर, भूमिया का पुल, गोलाकुआं, हापुड़ अड्डा, शास्त्रीनगर एल ब्लॉक, नौचंदी, इमलियान, भगत सिंह मार्केट, इंदिरा चौक, सोतीगंज, लालकुर्ती, रेलवे रोड, ईदगाह, दिल्ली रोड, शोभापुर, कंकरखेड़ा समेत 25 स्थान चिन्हित किये गये हैं। देहात में किठौर, मवाना, सरधना, खरखौदा, परीक्षितगढ़, दौराला, लावड़ को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।
यह रहेगी फोर्स तैनात
चार एसपी, 11 सीओ, 32 थाना प्रभारी, 6 इंस्पेक्टर, 170 दरोगा,100 एचसीपी, 132 हेड कांस्टेबल,1200 सिपाही, 245 महिला कांस्टेबल, तीन कंपनी पीएसी, दो कंपनी आरएएफ, 400 होमगार्ड, 200 एसआई कैडेट, 400 रिक्रूट्स।