{"_id":"62ec839fbee8972ecc76651d","slug":"roopal-choudhary-of-meerut-won-bronze-medal-in-junior-world-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप: छा गईं मेरठ की बेटी, बनीं विश्व की तीसरे नंबर की खिलाड़ी, झटका कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप: छा गईं मेरठ की बेटी, बनीं विश्व की तीसरे नंबर की खिलाड़ी, झटका कांस्य पदक
Fri, 05 Aug 2022 12:06 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:06 PM IST
सार
देश की बेटी रूपल चौधरी ने अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय दौरे पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा पदक झटका है। रूपल के इस प्रदर्शन से पूरे शहर में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
रूपल चौधरी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ की बेटी रूपल चौधरी ने दूसरा पदक झटक लिया है। अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 51.85 सेकंड के साथ यह उपलब्धि हासिल की है। जबकि 51.50 सेकंड के साथ ग्रेट ब्रिटेन की येमी मेरी ने स्वर्ण पदक, जबकि 51.71 सेकंड के साथ केन्या की दमारिस मुतुंगा ने रजत पदक झटका।
रूपल के पहले ही अंतरराष्ट्रीय दौरे पर लगातार दुसरे पदक आने से परिवार में जश्न का माहौल है, तो वहीं कोच विशाल सक्सेना व अमिता सक्सेना का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। उनका कहना है उनकी मेहनत सफल हो गई है, कैलाश प्रकाश स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रेक न होने के कारण वो दो दिन रूपल को दिल्ली सिंथेटिक ट्रेक पर अभ्यास के लिए ले जाते थे। जिसका परिणाम सभी के सामने हैं। वहीं पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने भी रूपल चौधरी को बधाई दी।
यह भी पढ़ें: कांवड़ लाने वाले बाबू खान का दर्द: ...साहब मेरा तीन साल का मानदेय रोक दिया, SDM ने सुनी पूरी कहानी