फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Roof of four houses collapsed, household items damaged

Meerut News: चार मकानों की छत गिरी, घरेलू सामान क्षतिग्रस्त

Mon, 16 Sep 2024 06:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Roof of four houses collapsed, household items damaged
बहसूमा। लगातार कई दिनों से हो रही बारिश से शनिवार रात बहसूमा में एक मकान और मोड खुर्द गांव में तीन मकानों की छत गिर गई। हालांकि, हादसे में कोई जख्मी नहीं हुआ। ग्राम प्रधान इंतजार ने एसडीएम मवाना एवं बीडीओ हस्तिनापुर को फोन कर मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला गुर्जरों वाला में धनपाल नागर पुत्र लाल सिंह के मकान की छत भरभरा कर गिर गई। हादसे में घरेलू सामान, अनाज की टंकी आदि बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त परिवार दूसरे कमरे में लेटा हुआ था। मोहल्ले वासियों ने नगर पंचायत से मकान बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, क्षेत्र के गांव मोड खुर्द में बारिश से तीन निर्धन परिवारों के मकानों की छत गिर गई। हादसे में साजिद पुत्र इस्लाम, बाबू पुत्र हमीद, चंदू पुत्र मसीता के मकान की छत गिर गई। हादसे के वक्त परिजन दूसरे कमरे में सोए हुए थे। मलबे में तीनों मकानों में रखा घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। ग्राम प्रधान इंतजार ने एसडीएम मवाना अंकित कुमार तथा बीडीओ हस्तिनापुर को फोन कर मामले से अवगत कराया और गरीबों के मकान बनवाने तथा मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार को दी सांत्वना

मवाना। गांव मोड खुर्द बारिश में मसरूफ के मकान की छत गिरने से दो बच्चों की दो दिन पूर्व दर्दनाक मौत हो गई थी। घर की एक महिला घायल हुई थी। गांव मोड खुर्द पहुंचे पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी तथा मौके पर ही अधिकारियों से वार्ता की। उनके साथ मोहम्मद फैयाज, मास्टर सतेंद्र चौधरी, मोहम्मद हैदर, हुमायूं सिद्दीकी, रईस आजम मलिक आदि थे।


मकान की छत गिरी, सामान दबा, जनहानि नहीं
फलावदा। मोहल्ला शहीद भगत सिंह चौक निवासी पीड़ित फुरकान पुत्र अमीर हसन ने बताया कि शनिवार रात वह परिवार के साथ अपने मकान में सोया हुआ था। देर रात अचानक मकान की छत का थोड़ा सा हिस्सा गिर गया, जिससे परिवार के सब लोग जाग गए। देखते ही देखते पूरे मकान की छत गिर गई। वहां रखा घरेलू सामान मलबे में दबने से काफी नुकसान हो गया। मकान की जर्जर हालत होने के कारण यह हादसा हुआ। मौके पर वार्ड सभासद वकार आलम व मोहल्ले के लोग पीड़ित परिवार की मदद करने पहुंचे। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि कई और लोगों के मकान खराब स्थिति में हैं। बारिश आई तो यह मकान भी गिर सकते हैं।


आलमगिरपुर बढ़ला में मकान की छत गिरी
परीक्षितगढ़। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते गांव आलमगिरपुर बढ़ला 8 में रविवार सुबह दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के समय परिवार के लोग मौजूद नहीं थे। ग्रामीणों ने मलबे में दबे पशुओं को कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाला। पीड़ित परिवार ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।
गांव आलमगिरपुर बढ़ला 8 निवासी सुषमा पत्नी स्व. जसविंद्र सिंह शनिवार की रात अपने पुत्र हरनेक सिंह, पुत्री अमरजीत कौर व कमलजीत कौर के साथ ऊपर बने दो कमरों में सोए हुए थे। नीचे बरामदे में दो तथा एक पशु बाहर बंधा हुआ था। रविवार सुबह लगभग 8:00 बजे परिवार के लोग पशुओं को चारा डालने के लिए पहुंचे, तभी अचानक दो मंजिला मकान भराभर गिरकर जमींदोज हो गया। दो पशु मलबे में दब गए। परिवार के लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पशुओं को सकुशल बाहर निकाला। मलबे की चपेट में आने से हरनेक सिंह को गुम चोट आई है। फ्रिज, टीवी, कूलर, डबल बेड, दो गैस सिलिंडर सहित आदि सामान मलबे में दबकर तहस-नहस हो गया। पीड़ित परिजनों के साथ ग्रामीण परमजीत, शेर सिंह, जुगनू, तेजबीर सिंह, अनिल, कपूर सिंह, बलजीत सिंह आदि ग्रामीणों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।

छत का मलबा गिरने से एक पशु मरा
सरधना। विकास खंड सरूरपुर के गांव छुर में सगीर पुत्र बशीर के मकान में एक कमरे की कच्ची छत थी। कमरे का कुछ हिस्सा पहले से क्षतिग्रस्त था। चार दिन से लगातार हो रही बारिश में यह कमरा ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गया। कमरे की छत का कुछ हिस्सा रविवार शाम करीब 4:00 बजे भरभरा कर गिर गया। कमरे में बंधी गाय की बछिया मलबे में दबकर घायल हो गई। परिवार के लोगों मलबा हटाकर बछिया को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह मर चुकी थी। छत गिरने के दौरान परिवार कोई सदस्य मौजूद नहीं था। एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित का कहना है कि क्षेत्रीय लेखपाल को जांच कर रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा है। पीड़ित ग्रामीण को मृत पशु का मुआवजा दिलवाने की प्रक्रिया कराई जाएगी।


मुख्य बस स्टैंड पर जलभराव व कीचड़ से परेशानी

फलावदा। पिछले कई दिनों से लगातार बारिश के चलते नगर के मुख्य बस स्टैंड पर जलभराव होने से कीचड़ हो गई, जिससे यात्रियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसों का संचालन करने वाले ठेकेदार शकील कुरैशी व कृष्ण पाल, सभासद वकार आलम, हसीन, पप्पू आदि ने बताया कि पिछले कई दिनों से लगातार बारिश होने से बस स्टैंड के परिसर में जलभराव व गंदगी भर गई है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसों को खड़ी करने में चालकों को दिक्कत हो रही है। बसों में यात्रा करने वाली सवारियों के लिए बस स्टैंड और आसपास खड़े होने या बैठने के लिए कोई जगह नहीं बची है। चारों तरफ कीचड़ फैल गई है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आसपास के लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक सैनी से बस स्टैंड सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed