फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Role of e-governance in doubling farmers' income

शोभित विवि में ई- गवर्नेंस की भूमिका पर अंतर्राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन

Wed, 19 Aug 2020 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Role of e-governance in doubling farmers' income
किसानों की आय दोगुनी करने में ई-गवर्नेंस की भूमिका अहम
विज्ञापन

- कृषि समितियों और ई-गवर्नेंस की भूमिका पर आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय सेमिनार
मोदीपुरम। शोभित विवि के सेंटर फॉर एग्री इनफॉर्मेटिक्स एंड ई गवर्नेंस रिसर्च स्टडीज (सीएआरएस) के तत्वावधान में कृषि सहकारी समितियों और ई-गवर्नेंस की भूमिका पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया।
वेबिनार में शोभित विवि के कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र एवं डॉ. अशोक दलवाई (आईएएस) सीईओ एनआरएए एंड चेयरमैन एंपावर्ड कमेटी मिनिस्ट्री ऑफ एग्रीकल्चर एंड फार्मर वेलफेयर भारत सरकार नई दिल्ली संरक्षक मुख्य अतिथि रहे। विवि कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने नए उद्यमियों को इनोवेशन एवं कृषि क्षेत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सहकारिता के बीच सहयोग की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि किसानों की आय को दोगुनी करने में सहकारी समितियों एवं ई- गवर्नेंस की अहम भूमिका है। उन्होंने मधुमक्खी पालन, पिगरी, डेयरी डेवलपमेंट आदि संबद्ध गतिविधियों पर जोर दिया। मुख्य वक्ता महामहिम डॉ. मनोज नरदेव सिंह सेक्रेटरी जनरल अफ्रीकन-एशियन रूरल डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन नई दिल्ली ने कहा कि कोविड-19 ने हमारी आपूर्ति श्रंखला को बाधित कर दिया है। जिसके चलते लोगों के रोजगार चले गए हैं। रीजनल डायरेक्टर फॉर एशिया पेसिफिक इंटरनेशनल कोऑपरेटिव आलियांज बाल सुब्रमण्यम अय्यर ने प्रतिभागियों को आईसीए के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन

डॉ अशोक दलवाई (आईएएस) सीईओ एनआरए एंड चेयरमैन एंपावर्ड कमिटी मिनिस्ट्री ऑफ एग्रीकल्चर एंड फार्मर वेलफेयर भारत सरकार ने कहा कि अगर हमें समानता लानी है तो हमें सहकारिता और ई-गवर्नेंस को एक साथ जोड़ना होगा। उन्होंने उत्पादन के बाद सहकारी समितियों की विशेषता पर जोर दिया और सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान बीके मिश्रा, सत्यनारायण, प्रो. एपी गर्ग, इंद्रपाल सिंह सेठी, एम प्रकाश ने भी अपने विचार रखे। प्रो. एमेरिटस व प्रो. एम मोनी का विशेष सहयोग रहा। स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज विभाग के डीन प्रो. डॉ. विशाल विश्नोई ने सभी वक्ताओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed